{"_id":"5e4d73878ebc3ef2ca00914d","slug":"two-arrested-with-a-quarter-to-four-kilos-of-charas-sent-to-jail-champawat-news-hld374301629","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाटी में पौने चार किलो चरस के साथ दो को दबोचा, जेल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाटी में पौने चार किलो चरस के साथ दो को दबोचा, जेल भेजा
विज्ञापन
अवैध चरस के साथ पाटी पुलिस और एसओजी की गिरफ्त में चरस तस्कर।
- फोटो : LOHAGHAT
पाटी (चंपावत)। पाटी पुलिस ने पौने चार किलो चरस के साथ दो लोगों को पकड़ा है। नारकोटिक्स ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्स्टैंसेस (एनडीपीएस) एक्ट में मुकदमा दर्ज कर दोनों कोे बुधवार कोे जेल भेज दिया गया। आरोपियों में एक नैनीताल तो दूसरा अल्मोड़ा जिले का रहने वाला है। पकड़ी गई चरस की कीमत चार लाख रुपये आंकी गई है।
मंगलवार देर शाम को पाटी पुलिस और एसओजी (स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप) की टीम ने पाटी थाना क्षेत्र में वालिग बैरियर पर चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान मोटरसाइकिल (यूए 04सी/4536) की तलाशी में दोनों सवारों के पास से चरस बरामद हुई। चंदन सिंह निवासी ग्राम-खाकर जिला अल्मोड़ा के पास से दो किलो 250 ग्राम और मनोज सिंह बिष्ट निवासी मनागैर जिला नैनीताल के पास से डेढ़ किलो चरस पकड़ी गई। दोनों ने यह चरस बैग में रखी थी। पाटी के थानेदार योगेश दत्त ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट 8/20/32/60 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
बुधवार को दोनों आरोपियों को चंपावत अदालत में पेश किया गया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में लोहाघाट हवालात भेज दिया गया। पुलिस क्षेत्राधिकारी ध्यान सिंह ने बताया कि दोनों आरोपी चरस को बरेली बेचने के लिए ले जा रहे थे। अलबत्ता ये चरस देवीधुरा क्षेत्र में कहां से लाई गई, इसके बारे में दोनों आरोपियों ने नहीं बताया।
विज्ञापन
पुलिस व एसओजी को ढाई हजार का इनाम
पाटी। चरस तस्करों को दबोचने वाली टीम की पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह ने पीठ थपथपाई है। उन्होंने इस टीम को ढाई हजार रुपये का पुरस्कार देने का एलान किया है। एसओ योगेश दत्त और एसओजी प्रभारी वीरेंद्र रमोला के नेतृत्व वाली इस टीम में दरोगा नंदन सिंह राठौर, मतलूब सखान, मनोज बेरी, धर्मवीर सिंह, दीपक प्रसाद, सद्दाम हुसैन, उत्तम राणा, ईश्वरी जोशी शामिल थे।
बाघ की खाल तस्करी में दबोचा जा चुका है एक आरोपी
पाटी। पाटी थाने के वालिग बैरियर में दबोचे गए दो आरोपियों में से एक का अपराधिक इतिहास रहा है। नैनीताल जिले के मनागैर का निवासी मनोज सिंह बिष्ट बाघ की खाल तस्करी में पहले भी दबोचा जा चुका है। पुलिस के मुताबिक यह आरोपी 2018 में वन्य जंतु अपराध में दबोचा गया था। अलबत्ता इस वक्त यह आरोपी जमानत पर है।
पाटी क्षेत्र में 2019 से अब तक एनडीपीएस के मामले:
21 अगस्त:दो लोगों ने 1 किलो450 ग्राम चरस बरामद।
28 अगस्त:दो लोगों से 3 किलो 610 ग्राम चरस बरामद।
31 अगस्त:एक व्यक्ति से 296 ग्राम चरस बरामद।
10 सितंबर:दो लोगों से 3 किलो 386 ग्राम चरस बरामद।
9 दिसंबर: दो लोगों से 2 किलो 759 ग्राम चरस बरामद।
22 जनवरी 2020: दो लोगों से 9.50 ग्राम स्मैक बरामद।
22 जनवरी 2020: एक व्यक्ति से 110 ग्राम चरस बरामद।