फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Two Arested For Smack Smugling in Banbasa

पीलीभीत निवासी पिता-पुत्र से पकड़ी 250 ग्राम स्मैक

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Two Arested For Smack Smugling in Banbasa
चंपावत में स्मैक की बड़ी खेप के साथ पकड़े गए अभियुक्त पिता-पुत्र। - फोटो : CHAMPAWAT
बनबसा/चंपावत। पुलिस और एसओजी टीम ने पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 250 ग्राम स्मैक बरामद की है। यूपी के जिला पीलीभीत निवासी पिता-पुत्र नवाबगंज बरेली से स्मैक लाकर बनबसा, नेपाल समेत पर्वतीय क्षेत्रों में फुटकर में बेचते हैं।
विज्ञापन

चुनाव आयोग के निर्देश पर अवैध शराब तस्करी, नशे के कारोबार, करेंसी के अलावा कानून व्यवस्था में खलल डालने वालों पर नजर रखी जा रही है। क्रेकडाउन अभियान भी चलाया जा रहा है। इसके तहत पुलिस और एसओजी टीम रविवार शाम सघन गश्त पर थी। इसी दल ने मीना बाजार वन चौकी से भजनपुर और आंबेडकर ग्राम फागपुर की ओर जंगल से होकर जाने वाले मार्ग पर संदिग्धावस्था में पैदल जाते दो लोगों को देखा। पुलिस ने उन्हें रोका तो उन्होंने भागने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने उन्हें दबोच लिया।
विज्ञापन

सीओ अविनाश वर्मा ने बताया कि इस दौरान पीलीभीत के रामनगर कॉलोनी बड़ा फाटक सुनगढ़ी निवासी सत्यपाल (55) पास 150 एवं उसके पुत्र वीरेंद्र (28) के पास 100 ग्राम (कुल 250 ग्राम) स्मैक बरामद हुई। थानाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह जगवाण ने बताया कि स्मैक के साथ पकड़े गए आरोपियों पर पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/ 21 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। न्यायालय के आदेश पर दोनों को जेल भेज दिया गया है। मामले की जांच एसआई हेमंत सिंह कठैत को सौंपी गई है। एसपी देवेंद्र पींचा ने बताया कि उक्त दोनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। बनबसा पुलिस उनकी चल-अचल संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed