{"_id":"592efae74f1c1bfb6ebdb08a","slug":"two-applications-for-mixed-contracts-of-pati-and-bastia","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाटी और बस्टिया के मिश्रित ठेकों के लिए आए दो आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाटी और बस्टिया के मिश्रित ठेकों के लिए आए दो आवेदन
अमर उजाला ब्यूरो चंपावत
Updated Wed, 31 May 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में शराब के ठेकों की लाटरी के लिए आवेदन प्रक्रिया के दूसरे चरण में भी जिला मुख्यालय की देशी विदेशी शराब की दुकानों के लिए एक भी आवेदन पत्र नहीं आया। बुधवार को हुई आवेदन प्रक्रिया के दूसरे चरण में पाटी और बस्टिया की मिश्रित ठेकों के लिए एक-एक आवेदन प्राप्त हुए हैं। चंपावत की दो और लोहाघाट की देशी दुकान के लिए अभी तक कोई आवेदक नहीं पहुंच पाए हैं। विभाग की ओर से शेष रह गई तीन दुकानों के लिए एक जून को भी आवेदन प्रक्रिया आमंत्रित की जाएगी।
बताते चलें कि पहले चरण में जिले में देशी विदेशी शराब की 14 दुकानों में से नौ दुकानों की लाटरी बीते 30 मई को संपन्न हो चुकी है। जिसमें टनकपुर में विदेशी शराब की और देशी शराब की दो, देवीधुरा की एक, भिंगराड़ा की एक, लोहाघाट की एक, बाराकोट की एक और बनबसा की दो दुकानें शामिल हैं। दूसरे चरण में पाटी और बस्टिया की मिश्रित दुकानों के लिए भी एक-एक आवेदन मिलने से आबकारी विभाग को कुछ राहत मिली है। अब एक जून से जिले में शराब की 11 दुकानें अस्तित्व में आ जाएंगी। लेकिन चंपावत की देशी, विदेशी और लोहाघाट की देशी दुकान के लिए एक भी आवेदक तलाश करना बड़ी चुनौती बना हुआ है। आबकारी निरीक्षक भरत प्रसाद के अनुसार ज्यादातर दुकानों के लिए प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।