फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Trunching Graund burnd in Champawat

नौवें दिन भी सुलगता रहा सर्किट हाउस के समीप ट्रंचिंग ग्राउंड

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 31 Dec 2020 05:20 PM IST
विज्ञापन
Trunching Graund burnd in Champawat
चंपावत। जिला मुख्यालय में सर्किट हाउस के पास नगर पालिका का अस्थायी ट्रंचिंग ग्राउंड लगातार नौ दिन से सुलग रहा है। ट्रंचिंग ग्राउंड में लगी आग बुझाने के लिए नगर पालिका और फायर ब्रिगेड की टीम की ओर से किए गए प्रयास नाकाफी साबित हो रहे हैं। तमाम प्रयासों के बाद कूड़े के ढेर में धधकती आग को तो नियंत्रित कर लिया गया है, लेकिन पॉलीथिन के ढेर में आग रह-रह कर सुलग रही है।
विज्ञापन

नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी अभिनव कुमार ने बताया कि अस्थायी ट्रंचिंग ग्राउंड में लगी आग बुझाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। फायर ब्रिगेड और नगर पालिका के टैंकरों से कूड़े के ढेर में लगी आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। दो दिन पूर्व पालिका की ओर से जेसीबी से मिट्टी डाल कर धधकती आग को तो शांत कर दिया गया, लेकिन पॉलीथिन के ढेर पर अंदर ही अंदर लगी आग से वातावरण में जहरीला धुआं फैल रहा है। इससे आसपास रहने वालों का जीना मुहाल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed