फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Champawat Accident in Purnagiri Dham ten year old child died due to being buried under the trolley

Champawat: पूर्णागिरि धाम में हादसा, ट्राॅली के नीचे दबने से दस साल के बच्चे की मौत, उत्साह मातम में बदला

Sat, 25 Mar 2023 01:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टनकपुर (चंपावत)।
संवाद न्यूज एजेंसी, टनकपुर (चंपावत)। Updated Sat, 25 Mar 2023 01:56 PM IST
सार

पूरनपुर से देवी मां का डोला लेकर पहुंची श्रद्धालुओं की टोली भक्तिगीतों पर थिरकते उत्साह से आगे बढ़ रही थी कि चिलियाघोल के पास डोले में शामिल महादिया पूरनपुर निवासी दस वर्षीय गौरव पुत्र घनश्याम अचानक ट्रैक्टर-ट्राॅली के टायर के नीचे दब गया। घटना से श्रद्धालुओं में चीख पुकार मच गई।

विज्ञापन
Champawat Accident in Purnagiri Dham ten year old child died due to being buried under the trolley
चिलियाघोल के पास दुर्घटना स्थल पर खड़ा ट्रैक्टर व श्रद्वालु। संवाद

विस्तार

पूर्णागिरि धाम में 24 घंटे के अंदर एक और सड़क हादसे में दस साल के बालक को जान गंवानी पड़ी है। हादसा ट्रैक्टर-ट्राॅली में चढ़ते वक्त पैर फिसलने से हुआ है। घटना से भक्तिगीतों पर थिरक रहे श्रद्धालुओं का उत्साह मातम में बदल गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। खबर लिखे जाने तक मृतक बालक के परिजनों की ओर से केस दर्ज नहीं कराया गया था।

विज्ञापन


पूर्णागिरि धाम में बृहस्पतिवार सुबह बस हादसे में पांच लोगों की मौत होने के बाद शुक्रवार सुबह करीब साढ़े छह बजे एक और हादसा हो गया। पूरनपुर से देवी मां का डोला लेकर पहुंची श्रद्धालुओं की टोली भक्तिगीतों पर थिरकते उत्साह से आगे बढ़ रही थी कि चिलियाघोल के पास डोले में शामिल महादिया पूरनपुर निवासी दस वर्षीय गौरव पुत्र घनश्याम अचानक ट्रैक्टर-ट्राॅली के टायर के नीचे दब गया। घटना से श्रद्धालुओं में चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन


पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंपा
घायल गौरव को उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। डॉक्टर के मृत घोषित करते ही श्रद्धालुओं में मातम छा गया। एसडीएस सुंदर सिंह ने अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली और बालक के परिजनों को सांत्वना दी। कोतवाल चंद्रमोहन सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Rishikesh: सहारनपुर के युवक ने विदेशी महिला से की छेड़छाड़, विरोध करने पर किया जान से मारने का प्रयास
 

एक ट्रैक्टर में जुड़ी दो ट्राॅलियों के बीच चल रहा था गौरव
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक गौरव एक ट्रैक्टर में जुड़ी दो ट्राॅलियों के बीच चल रहा था। चिलियाघोल के पास थकान होने पर वह ट्राॅली में चढ़ने का प्रयास कर रहा था कि अचानक पैर फिसलने से गिरकर वह ट्राॅली के टायर की चपेट में आ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed