फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Triennial session of junior high school teacher association

जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ का त्रिवार्षिक अधिवेशन

Thu, 28 Feb 2019 01:28 AM IST
बृजमोहन बृजमोहन लोहाघाट (चंपावत)।
लोहाघाट (चंपावत)। Published by: बृजमोहन बृजमोहन Updated Thu, 28 Feb 2019 01:28 AM IST
विज्ञापन
Triennial session of junior high school teacher association
लोहाघाट में जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संगठन के अधिवेशन में सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करतीं छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला
राजकीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ का त्रिवार्षिक अधिवेशन संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि विधायक पूरन सिंह फर्त्याल और विशिष्ट अतिथि मुख्य शिक्षाधिकारी आरसी पुरोहित ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। संघ के प्रदेश अध्यक्ष विनोद थापा की अध्यक्षता और रमेश जोशी के संचालन में आयोजित अधिवेशन में शैक्षिक गुणवत्ता पर जोर दिया। इस मौके पर छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना, स्वागत गीत और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। 
विज्ञापन


इस मौके पर जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष रमेश देव के नेतृत्व में शिक्षकों ने छह सूत्रीय समस्याओं को लेकर विधायक और सीईओ को ज्ञापन सौंपा। विधायक ने सीईओ को शिक्षकों की समस्याओं का एक सप्ताह के भीतर समाधान कर प्रगति रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। डीईओ बेसिक सत्यनारायण, बीईओ हरेंद्र साह, संघ के प्रदेश अध्यक्ष विनोद थापा, प्रांतीय अध्यक्ष जीवन चंद्र अधिकारी, राजकीय शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष पान सिंह मेहता, पूर्व डीओ प्रहलाद सिंह मेहता, पेंशनर्स एसोसिएशन जिलाध्यक्ष हयात सिंह तड़ागी, एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल जिलाध्यक्ष नगेंद्र जोशी, एडीओ उद्यान भूपेंद्र जोशी, पंकज पांडेय, जगदीश तड़ागी, गजेंद्र किरौला, अखिलेश ओली आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन



निर्विरोध निर्वाचित हुई जिला कार्यकारिणी 
जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के त्रिवार्षिक अधिवेशन में जिला कार्यकारिणी का निर्विरोध निर्वाचन हुआ। महेश जोशी की देखरेख में रमेश देव अध्यक्ष, जगदीश सिंह तड़ागी महामंत्री, पुष्करनाथ कोषाध्यक्ष, हर्ष प्रदीप वरिष्ठ उपाध्यक्ष और निर्मल चंद्र बगौली को संयुक्त मंत्री चुना गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

लोहाघाट ब्लाक के लिए दीवान पुजारी अध्यक्ष, राजू कुमार महामंत्री, विमला सुकोटी कोषाध्यक्ष, बाराकोट ब्लाक से अखिलेश ओली ब्लाक अध्यक्ष, पान सिंह अधिकारी मंत्री, खीम राम कोषाध्यक्ष, चंपावत ब्लाक से त्रिलोक राम अध्यक्ष, महेश गहतोड़ी मंत्री, नारायण नाथ कोषाध्यक्ष, पाटी से चिंतामणि शर्मा अध्यक्ष, जीवन जोशी मंत्री, सुभाष सोराड़ी कोषाध्यक्ष चुना गया। इस दौरान सभी पदाधिकारियों ने पद और गोपनीयता की शपथ लेते हुए शिक्षक हितों के लिए कार्य करने की बात कही। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed