{"_id":"5cb22117bdec22146325b51f","slug":"tribute-to-martyrs-of-jallianwala-kanda","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलियांवाला कांड के शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलियांवाला कांड के शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजली
Sat, 13 Apr 2019 11:19 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन
अमर उजाला ब्यूरो बनबसा (चंपावत)।
अमर उजाला ब्यूरो बनबसा (चंपावत)।
Published by: बृजमोहन बृजमोहन
Updated Sat, 13 Apr 2019 11:19 PM IST
विज्ञापन
जलियांवाला कांड की सौ वीं बरसी पर बनबसा में पूर्व सैनिक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलियांवाला बाग कांड के सौ वर्ष पूरे होने पर गौरव सेनानी कल्याण समिति सदस्यों ने शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजली दी। उन्होंने निहत्थे लोगों पर गोलियां चलवाने वाले तत्कालीन अंग्रेज जरनल डायर को हत्यारा बताकर उसके कृत्य की निंदा की। पूर्व सैनिकों ने भारतीय सेना और सुरक्षा बलों पर किसी तरह की टिप्पणी करने वालों के खिलाफ सख्त कानून बनाने की मांग भी उठाई।
विज्ञापन
सौ वर्ष पूर्व 13 अप्रैल 1919 को तत्कालीन अंग्रेज जरनल डायर ने अमृतसर के जलियांवाला बाग में निहत्थे लोगों पर गोलियां चला दी थीं जिसमें चार सौ से अधिक लोग शहीद हो गए थे। इस कांड के सौ वर्ष पूरे होने पर गौरव सेनानी कल्याण समिति बनबसा, टनकपुर के सदस्यों ने जलियांवाला कांड के शहीदों की स्मृति में दो मिनट का मौन रख उन्हें भावभीनी श्रद्धांजली दी। समिति अध्यक्ष कै. भानी चंद ने सरकार से शहीदों के परिजनों को उचित सम्मान देने की मांग उठाई। समिति के कोषाध्यक्ष कै. हरीश कापड़ी ने वर्तमान में सेना और सुरक्षा बलों पर टिप्पणी करने और उनकी कार्रवाई के सबूत मांगने पर रोक लगाने की मांग करते हुए कहा कि जवानों का मनोबल न गिराया जाए।
विज्ञापन
पूर्व सैनिकों ने सेना और सुरक्षा एजेंसियों पर राजनीतिज्ञों द्वारा की जाने वाली टिप्पणी पर रोक लगाने की मांग की। अध्यक्षता समिति अध्यक्ष ने की। इस मौके पर कै. गोपाल कृष्ण भट्ट, कै. गोविंद बल्लभ भट्ट, कै. मोहन चंद कमांडो, सू. माधो सिंह, सू. बुद्दीबल्लभ पांडेय, हवलदार विक्रम सिंह खाती, रूद्री चंद, बिहारी लाल खत्री, चंद्रशेखर चंद, व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष शंकर लाल वर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन