फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Treasury officials met to inspect missing

निरीक्षण में गायब मिले ट्रेजरी कर्मी

Tue, 14 Jul 2015 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)।
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)। Updated Tue, 14 Jul 2015 12:33 AM IST
विज्ञापन

 सरकारी व्यवस्था इतनी ढीठ होती जा रही है कि अब कोषागार जैसे महत्वपूर्ण कार्यालयों में भी कर्मचारी अनुपस्थित रहने लगे हैं।

विज्ञापन


 पाटी के एसडीएम जेएस राठौर द्वारा सोमवार को ट्रेजरी के किए गए औचक निरीक्षण में यहां पीआरडी जवान के अलावा कोई कर्मचारी नहीं मिला।

एसडीएम ने इसे गंभीरता से लेते हुए यहां कार्यरत केडी भट्ट, भुवन प्रकाश और केसी संगरौला के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए डीएम को संस्तुति भेज दी है।

इससे पूर्व एसडीएम ने 15 वाहनों का चालान कर उन्हें चेतावनी दी है कि भविष्य में निर्धारित सीटों से अधिक यात्रियों को ढोने पर उनका वाहन जब्त कर लिया जाएगा।


एक वाहन में 24 सवारियां पाई गईं। एसडीएम ने धूनाघाट खाद्यान्न गोदाम का भी निरीक्षण किया। यहां व्यवस्थाएं ठीक पाई गई।

अलबत्ता गोदाम का उचित रख रखाव के निर्देश दिए गए। राजकीय हाईस्कूल और प्राथमिक विद्यालय धूनाघाट में मीड-डे-मील की गुणवत्ता जानने के लिए उन्होंने वहां पका भोजन भी चखा, जो सही था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed