फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Travelers. should. good. experience. Purnagiri. fair.

Champawat News: पूर्णागिरि मेले से अच्छा अनुभव लेकर जाएं यात्रीः कुमाऊं आयुक्त

Tue, 04 Mar 2025 11:31 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Tue, 04 Mar 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
Travelers. should. good. experience. Purnagiri. fair.
बनबसा/टनकपुर (चंपावत)। पूर्णागिरि मेले की व्यवस्थाओं को लेकर एनएचपीसी सभागार में कुमांऊ आयुक्त दीपक रावत ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि पूर्णागिरि मेले में आने वाले श्रद्धालु यहां से अच्छा अनुभव लेकर जाएं। किसी भी यात्री को मेले के दौरान किसी प्रकार की दिक्कत न हो। उन्होंने मेले के दौरान वाहनों और होटलों का किराया नियंत्रण, वाहनों की फिटनेस सुनिश्चित करने को कहा।
विज्ञापन

मंगलवार को समीक्षा बैठक कुमाऊं आयुक्त ने मेले की तैयारियों के संबंध में विभिन्न विभागों की अब तक की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को तीर्थ यात्रियों की यात्रा सुगम और सुरक्षित बनाने को निर्देश दिए। उन्होंने सुरक्षा के तहत आईपी आधारित सीसीटीवी सर्विलांस सिस्टम को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने, अस्थाई प्रकाश व्यवस्था, सोलर स्ट्रीट लाइट, हाई मास्क लाइट और बिजली के झूलते तारों को ठीक करने को कहा।
विज्ञापन

मेलावधि में चिकित्सा सुविधाओं को सुदृढ़ रखने, पर्याप्त चिकित्सक तैनात करने, ऑक्सीजन सिलिंडर, मोबाइल केयर यूनिट के अलावा एसडीआरएफ की टीम उपलब्ध कराने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भीड़ नियंत्रण के लिए पैदल मार्ग पर चेन डिवाइडर, मार्गों पर बैरिकेडिंग और साइन बोर्ड लगाने को कहा। फायर सेफ्टी के इंतजाम करने, धर्मशालाओं में अग्निशमन यंत्र और फर्स्ट एड किट रखना अनिवार्य करने की बात कही। खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच करने और भंडारे के लिए सिंगल विंडो अनुमति देने को कहा। वहां एसडीएम नितेश डांगर, तहसीलदार जगदीश गिरि, जल संस्थान के अधिशासी अभियंता पवन सिंह, जिला पंचायत के अनिल रावत, आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल समेत कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
मेले की सफाई व्यवस्था सुलभ इंटरनेशनल के जिम्मे
बनबसा। पूर्णागिरि मेले में पहली बार सफाई व्यवस्था सुलभ इंटरनेशनल को दिया गया है। चंपावत के प्रभारी डीएम जयवर्धन शर्मा ने मेले की सफाई व्यवस्था स्वच्छता मानकों के तहत पहली बार सुलभ इंटरनेशनल से कराई जाने की जानकारी दी। पेयजल के लिए पियाऊ, वाटर कूलर, टैंकर और दो सोलर हैंडपंप की व्यवस्था करने की बात कही।

आयुक्त ने किया स्थलीय निरीक्षण
टनकपुर। कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने पूर्णागिरि यात्रा मार्ग बूम घाट, उचौलीगोठ, ठूलीगाड़, भैरव मंदिर पार्किंग स्थल का निरीक्षण किया। बूम घाट पर सीसीटीवी लगाने और महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम व्यवस्था करने को कहा। शौचालयों में पानी का इंतजाम रखने के निर्देश डीएम और जिला पंचायत को दिए। लोनिवि को बाटनागाड़ में क्षतिग्रस्त सड़क का शीघ्र सुधार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed