{"_id":"623dfefb846a2109d34f168b","slug":"training-for-good-governance-champawat-news-hld4574064136","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुशासन को बढ़ावा देने को लेकर कर्मचारियों का प्रशिक्षण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुशासन को बढ़ावा देने को लेकर कर्मचारियों का प्रशिक्षण शुरू
चंपावत जिला सभागार में आयोजित प्रेरक प्रशिक्षण में मौजूद अधिकारी।
- फोटो : CHAMPAWAT
Link Copied
चंपावत। जिला सभागार में सार्वजनिक सेवा वितरण में सुधार लाने, सुशासन, नागरिक केंद्रित प्रशासन को बढ़ावा देने के लिए दो दिनी प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया। इसमें हाल ही में सरकारी सेवा में भर्ती हुए कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन
प्रशिक्षण में सुशासन के लिए लक्ष्य निर्धारित कर कार्य करने पर जोर दिया गया। व्यक्तिगत, संगठनात्मक मूल्य, समय प्रबंधन, तनाव प्रबंधन, नेतृत्व, टीम वर्क, लोगों की परेशानियों को दूर करने और निर्णय लेने की क्षमता संबंधी जानकारी दी गई। मास्टर ट्रेनर डायट प्रवक्ता लता आर्या ने कहा कि ई-लर्निंग के लिए निर्धारित 15 ई-मॉड्यूल को पूरा करने वाले कर्मचारियों को कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) के माध्यम से प्रमाणपत्र भी दिया जाएगा। इस दौरान प्रतिभागियों को डीओपीटी की वेबसाइट पर लॉग इन करने के लिए आईडी और पासवर्ड भी जारी किए गए। मास्टर ट्रेनर ने कहा कि प्रेरण प्रशिक्षण कार्यक्रम को छह राज्यों में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू किया गया है, जिसमें महाराष्ट्र, तमिलनाडु, असम, पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, हरियाणा शामिल हैं। अब उत्तराखंड राज्य में भी सभी कर्मचारियों को सुशासन के लिए प्रेरक प्रशिक्षण शुरू किया गया है। एडीएम शिवचरण द्विवेदी की अध्यक्षता में सहायक परियोजना निदेशक विम्मी जोशी ने संचालन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।