{"_id":"625322e92acf3e089a3514dd","slug":"traffic-jam-in-tanakpur-tanakpur-news-hld45907484","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्णागिरि मार्ग पर ग्रामीणों का धरना, वाहनों के पहिये जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्णागिरि मार्ग पर ग्रामीणों का धरना, वाहनों के पहिये जाम
विज्ञापन
टनकपुर के पूर्णागिरि मार्ग पर जाम लगाने वाले ग्रामीणों को समझाते-बुझाते एसडीएम हिमांशु कफल्टिय?
- फोटो : TANAKPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टनकपुर (चंपावत)। पूर्णागिरि मार्ग पर हुए जीप हादसे के एक दिन बाद रविवार को मृतकों के परिजनों और आसपास के ग्रामीणों का गुस्सा फूटा। ग्रामीणों ने दो युवकों को कुचलने वाले जीप चालक के खिलाफ कार्रवाई, मृतक आश्रित परिवारों को मुआवजा देने सहित यातायात व्यवस्था में सुधार करने की मांग को लेकर करीब डेढ़ घंटे तक पूर्णागिरि जाने वाले मार्ग पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों की पुलिस और प्रशासन से नोकझोंक भी हुई। हादसे में बचे युवक कपिल कठायत ने पुलिस पर ढिलाई बरतने का आरोप लगाया। इस दौरान लगे जाम से तीर्थयात्रियों और अन्य वाहनों की आवाजाही ठप रही। बाद में एसडीएम हिमांशु कफल्टिया के समझाने पर ग्रामीणों ने प्रदर्शन खत्म किया।
शनिवार को हुए जीप हादसे में नयागोठ के कृष्ण कुमार और विक्रम सिंह की मौत हो गई थी। हादसे के आरोपी चालक पर कार्रवाई सहित यातायात अव्यवस्थाओं से निजात दिलाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने सुबह 11 बजे से पूर्णागिरि सड़क पर प्रदर्शन कर जाम लगा दिया। सूचना पर तहसीलदार पिंकी आर्या और एसओ हरपाल सिंह, एसएस कोरंगा आदि मौके पर पहुंचे लेकिन प्रदर्शनकारियों ने उनकी एक नहीं सुनी। मौके पर पहुंचे एसडीएम ने ग्रामीणों की मुआवजे की मांग पर नियमों के आधार पर कार्रवाई करने और यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए जरूरी कदम उठाने का आश्वासन दिया। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने आंदोलन वापस लिया। प्रदर्शन में सभासद योगेश पांडे, हिम्मत सिंह, राजेंद्र प्रसाद, चंदन सिंह, रेखा कापड़ी, राधा देवी, रवीना बोहरा, पुष्पा देवी, मंजू देवी, निर्मला, भावना, सुनीता, संगीता, अर्चना आदि थे। इधर, जीप हादसे में एसपी देवेंद्र पींचा के निर्देश पर टनकपुर थाने में चालक दिवाकर कुमार के खिलाफ आईपीसी की धारा 279, 304 ए और 338 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
ये थीं पांच प्रमुख मांगें :
1. दोनों मृतक आश्रित परिवारों को दस-दस लाख रुपये का मुआवजा।
2. जीप चालक पर कार्रवाई हो।
3. क्षमता से अधिक सवारी ले जाने और तेज गति से चलने पर वाहन सीज किए जाएं।
4. चालकों की नियमित रूप से चेकिंग हो। नशेड़ी चालकों का ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त हो।
5. गांव के आंतरिक मार्गों से मेले के वाहनों की आवाजाही न हो।
6. पूर्णागिरि सड़क पर सीसीटीवी लगाए जाएं।
धाम पैदल गए ढेरों श्रद्धालु
टनकपुर (चंपावत)। ककरालीगेट से मां पूर्णागिरि धाम जाने वाली सड़क पर करीब डेढ़ घंटे तक लगे जाम से आवाजाही ठप रही। इसके चलते काफी देर तक दोनों तरफ वाहन फंसे रहे। सबसे ज्यादा दिक्कत देवी दर्शन के लिए आए तीर्थयात्रियों को हुई। ऐसे में अधिकतर श्रद्धालु पैदल ही पूर्णागिरि धाम के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन
हादसे हुए तो जिम्मेदार होंगे थानाध्यक्ष: एसपी
टनकपुर (चंपावत)। जीप हादसे के बाद पुलिस और प्रशासन ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। एसडीएम हिमांशु कफल्टिया, सीओ अविनाश वर्मा और एआरटीओ सुरेंद्र कुमार की टीम पूर्णागिरि मार्ग पर लगा जाम खुलने के बाद जीप-टैक्सी और अन्य वाहनों की चेकिंग में जुट गई। 100 से अधिक चालान हुए। एसपी देवेंद्र पींचा ने सभी थानों के प्रभारियों को दुर्घटना पर लगाम नहीं लगने पर सीधे उन्हें जिम्मेदार ठहराते हुए कार्रवाई की चेतावनी दी है। एसपी ने कहा कि सभी थानाध्यक्ष ओवरलोडिंग से लेकर तेज रफ्तार, नशेड़ी चालक पर कार्रवाई करें।