{"_id":"645bda1055516dc4110aae44","slug":"traffic-jam-in-tanakpur-champawat-news-c-8-1-136229-2023-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: बेलगाम हुई टनकपुर की यातायात व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: बेलगाम हुई टनकपुर की यातायात व्यवस्था
Wed, 10 May 2023 11:23 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Wed, 10 May 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टनकपुर (चंपावत)। पुलिस के बेपरवाह होते ही नगर की यातायात व्यवस्था फिर बेपटरी हो गई है। यात्रियों के चक्कर में बाजार की सड़कों पर दौड़ते टैक्सी वाहनों से चौराहों पर जाम लग रहा है जिससे व्यापारी परेशान हैं। वहीं दुर्घटना का भी खतरा बना हुआ है। बस स्टेशन और रेलवे स्टेशन मार्ग पर अक्सर जाम की स्थिति पैदा हो रही है।
व्यापारियों का शिष्टमंडल बुधवार को सीएम कैंप कार्यालय के नोडल अधिकारी केएस बृजवाल से मिला। उन्होंने नगर की यातायात व्यवस्था सुधारने की मांग की। कहा कि पूर्णागिरि मेले के चलते नगर की सड़कों पर वाहनों और यात्रियों का दबाव खासा बढ़ गया है। इस बीच टैक्सी वाहनों के बाजार में बेतरतीब दौड़ने से यातायात व्यवस्था बुरी तरह लड़खड़ा गई है।
30 अप्रैल को कोतवाल चंद्रमोहन सिंह से मिलने के बाद पुलिस ने एक-दो दिन बेलगाम यातायात पर शिकंजा कसा लेकिन अब फिर पुलिस के बेपरवाह होते ही व्यवस्था बेपटरी हो गई है। उन्होंने टैक्सी वाहनों का बाजार की सड़कों पर प्रवेश रोकने, ई-रिक्शों का बाजार और नेपाल मार्ग पर क्रमवार संचालन कराने एवं स्कूल खुलने और बंद होने के समय एक घंटे भारी वाहनों का संचालन रोकने का आग्रह किया है। इस दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष शाहिद हुसैन, महामंत्री संजय पांडेय, उपाध्यक्ष अंकित अग्रवाल, वरिष्ठ एवं भाजपा नेता व्यवसायी रोहिताश अग्रवाल, संजय अग्रवाल, विनय अग्रवाल, आलोक अग्रवाल, मो. उस्मान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
नोडल अधिकारी ने 15 को बुलाई बैठक
टनकपुर (चंपावत)। नगर की यातायात व्यवस्था को लेकर सीएम कैंप कार्यालय के नोडल अधिकारी केएस बृजवाल ने 15 मई को अधिकारियों और व्यापारियों की बैठक बुलाई है। नोडल अधिकारी ने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि बैठक में यातायात व्यवस्था सुधारने को लेकर निर्णय लिया जाएगा।