{"_id":"68c5a1ccdad520ad1e04af65","slug":"traffic-became-smooth-till-km-15-on-purnagiri-road-champawat-news-c-229-1-shld1007-129315-2025-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: पूर्णागिरि मार्ग पर किमी 15 तक सुचारु हुआ यातायात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: पूर्णागिरि मार्ग पर किमी 15 तक सुचारु हुआ यातायात
Sat, 13 Sep 2025 10:24 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sat, 13 Sep 2025 10:24 PM IST
विज्ञापन
टनकपुर के पूर्णागिरि मार्ग पर जगह-जगह गिरा मलबा और पेड़ हटाती लोनिवि की टीम। स्रोत: विभाग
टनकपुर (चंपावत)। पूर्णागिरि मार्ग पर ककराली गेट से भैरव मंदिर तक यातायात सुचारु हो गया है। तीन किमी मार्ग अभी और सुचारु किया जाना है। लोनिवि के एई लक्ष्मण सिंह सामंत ने बताया कि हनुमान चट्टी से आगे करीब 50 मीटर सड़क कट गई है, मार्ग बनाने में तीन से चार दिन का समय लग सकता है।
बृहस्पतिवार की रात से शुक्रवार तक क्षेत्र में हुई भारी बारिश से पूर्णागिरि मार्ग पर जगह-जगह मलबा आने से यातायात ठप द हो गया था। शनिवार को लोनिवि एई ने बताया कि शाम तक किलोमीटर एक से किलोमीटर 15 तक यातायात को सुचारु कर दिया गया था। अब किमी 16 से 18 के बीच मार्ग खोलने का कार्य किया जा रहा है।
कच्चे रिहायशी मकान पर पेड़ गिरा, बाल-बाल बचा दंपती
पूर्णागिरि क्षेत्र के अंतर्गत जमरानी गांव में तुलाराम जोशी के कच्चे मकान पर पेड़ गिर गया। हादसे में घरेलू सामान को क्षति पहुंची जबकि घर में मौजूद दंपती तुलाराम और उनकी पत्नी कलावती देवी बाल-बाल बच गए। मां पूर्णागिरि मंदिर समिति अध्यक्ष किशन तिवारी ने प्रभावित परिवार को उचित मुआवजा और आपदा में धाम क्षेत्र में धर्मशाला, दुकानों आदि में हुई क्षति का भी आकलन कर आर्थिक सहायता देने की मांग प्रशासन से की है।
विज्ञापन
फोटो - 13 सीपीटी 15पी - टनकपुर के पूर्णागिरि क्षेत्र के अंतर्गत जमरानी गांव में एक कच्चे मकान के ऊपर गिरा पेड़। संवाद