{"_id":"69d68f152bab4f0dc9011db8","slug":"traders-kept-waiting-business-was-less-than-20-percent-champawat-news-c-229-1-cpt1009-137738-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: इंतजार करते रहे व्यापारी, कारोबार 20 प्रतिशत से भी कम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: इंतजार करते रहे व्यापारी, कारोबार 20 प्रतिशत से भी कम
Wed, 08 Apr 2026 10:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Wed, 08 Apr 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। जिले में बुधवार को हुई लगातार बारिश का असर स्थानीय कारोबार पर भी पड़ा। सुबह से ही बाजार की अधिकांश दुकानें खुली लेकिन दुकानों में ग्राहक नहीं पहुंचे।
लोहाघाट बाजार में कोलीढेक, ढेरनाथ समेत अन्य दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले लोग खराब मौसम के कारण बाजार तक नहीं पहुंच पाए। इससे स्थानीय व्यापारियों को भारी नुकसान उठाना पड़ा।व्यापार संघ अध्यक्ष मनीष जुकरिया ने बताया कि लोहाघाट में आम दिनों में करीब एक करोड़ रुपये का दैनिक लेन-देन होता है। लेकिन लगातार बारिश और कम आवाजाही के चलते आज कारोबार बुरी तरह प्रभावित रहा। बुधवार को व्यापार 20 प्रतिशत से भी कम रहा। उन्होंने कहा कि यदि मौसम इसी तरह खराब रहा तो आने वाले दिनों में व्यापार पर और भी नकारात्मक असर पड़ सकता है।