{"_id":"5c06ad60bdec22415e42d2fb","slug":"tractor-union-display-in-tehsil","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर यूनियन का तहसील में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर यूनियन का तहसील में प्रदर्शन
ब्यूरो् /अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)।
Updated Tue, 04 Dec 2018 10:07 PM IST
विज्ञापन
खनिज निकासी मार्ग की मरम्मत को लेकर तहसील में प्रदर्शन करते ट्रैक्टर मालिक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रैक्टर यूनियन के सदस्यों ने तहसील में प्रदर्शन कर शारदा नदी से खनिज निकासी के लिए बने मार्ग को दुरुस्त कराने की मांग की। उन्होंने शारदा के अप स्ट्रीम खनन क्षेत्र में एक और कांटा लगाने की भी मांग की। यूनियन ने इस बाबत एसडीएम अनिल सिंह गर्ब्याल को ज्ञापन भी सौंपा।
ट्रैक्टर यूनियन के सदस्यों ने कहा कि वन विकास निगम ने शारदा के डाउन स्ट्रीम में खनिज निकासी गेट खोल दिया है, लेकिन खनिज निकासी मार्ग को अब तक दुरुस्त नहीं किया गया है।
खनिज निकासी के लिए वाहन मालिकों द्वारा रीवर ट्रेनिंग, क्षतिपूरक वनीकरण, व्यवस्थापन व्यय समेत गत वर्ष छह करोड़ रुपये की रायल्टी अदा की गई, लेकिन उप खनिज निकासी के लिए प्रयुक्त होने वाले मार्ग की दशा सुधारने में एक रुपया भी खर्च नहीं किया गया है। इस कारण वाहन मालिकों को हर साल लाखों रुपये वाहन की मरम्मत में खर्च करने पड़ते हैं। प्रदर्शन एवं ज्ञापन देने वालों में ट्रैक्टर यूनियन के अध्यक्ष चंदन महर, पवन पांडेय, लक्ष्मण सिंह महर, धीरज चंद, अर्जुन चंद, भवान सिंह भंडारी, अनिल चंद, महेश्वर चंद्रा, तेज सिंह, गोविंद सिंह, रमेश चंद, देवेंद्र सिंह, कृष्ण राम, प्रेम सिंह आदि थे।