{"_id":"62b5ff66b220a6740260fcf8","slug":"tourism-secratory-in-champawat-champawat-news-hld4669498103","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यटन सचिव ने सुनी पर्यटन व्यवसायियों की समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यटन सचिव ने सुनी पर्यटन व्यवसायियों की समस्याएं
विज्ञापन
चंपावत के पंचेश्वर में पर्यटन कारोबारियों से वार्ता करते पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर। संवाद
- फोटो : CHAMPAWAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। दो दिनी भ्रमण के दौरान चंपावत में पहुंचे पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर ने शुक्रवार को दूसरे दिन लोहाघाट के पर्यटन स्थल एबटमाउंट, मायावती आश्रम, ग्रोथ सेंटर, एंगलिंग के लिए विश्व प्रसिद्ध पंचेश्वर पहुंच कर इन पर्यटन स्थलों का निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने स्थानीय पर्यटन व्यवसायियों से भी मुलाकात कर उनकी समस्याएं जानी। लोहाघाट ग्रोथ सेंटर के निरीक्षण के दौरान उन्होंने लौह उद्योग के क्षेत्र में कार्य कर रहे विभिन्न स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) के सदस्यों से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि लोहाघाट में लोहे का कार्य बड़े पैमाने पर किया जाता है, इसलिए अधिकतमसमूहों को ग्रोथ सेंटर से जोड़ा जाए। उन्होंने मायावती आश्रम और पंचेश्वर का निरीक्षण किया।
उन्होंने कहा कि पंचेश्वर में महाशीर संरक्षण के लिए पर्यटन गतिविधियों को बढ़ाया जाएगा। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय एंगलरों को यहां छोटे-छोटे कैंप लगाने के साथ ही पोचिंग की समस्या को रोकने के निर्देश भी दिए। इस दौरान जिला पर्यटन अधिकारी अरविंद गौड़ समेत स्थानीय पर्यटन व्यवसायी मौजूद रहे।
विज्ञापन
लोहाघाट को फिल्म सिटी बनाने की उठाई मांग
लोहाघाट (चंपावत)। क्षेत्र भ्रमण पर आए पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर के लोहाघाट पहुंचने पर नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा के नेतृत्व में लोगों ने लोहाघाट को फिल्म सिटी बनाने सहित कई मांग रखी। पालिका अध्यक्ष ने पर्यटन सचिव को दिए ज्ञापन में बताया कि लोहाघाट में कई बॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग के साथ लोक फिल्म की शूटिंग हो चुकी है। उन्होंने छमनियां और एबटमाउंट में फिल्म सिटी बनाने, मां झूमाधुरी मंदिर, मायावती आश्रम, एबटमाउंट, बाणासुर किले आदि पर्यटक स्थल में रोप-वे और ट्रैकिंग रुट निर्माण करने, किमाड़ के धूरे में हवाई पट्टी का निर्माण और पंचेश्वर में एंगलिंग सेंटर लागू करने की मांग की।