फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Toonot report of CMO and lady doctor came negative

सीएमओ और महिला चिकित्सक की टूनॉट रिपोर्ट निगेटिव आई

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jan 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
Toonot report of CMO and lady doctor came negative
चंपावत में एसएसबी की पंचम वाहिनी में जवानों और अधिकारियों के सेंपल लेते डा.मनीष बिष्ट। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। जिले में सीएमओ और जिला अस्पताल की महिला चिकित्सक की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने से स्वास्थ्य महकमे ने राहत की सांस ली है। बीती दो जनवरी को लिए गए सैंपल के आधार पर सीएमओ डॉ.आरपी खंडूरी की टूनेट जांच में रिपोर्ट निगेटिव पाई गई।
विज्ञापन

इसके अलावा जिला अस्पताल की महिला चिकित्सक डॉ.श्वेता खर्कवाल की आरटीपीसीआर की रिपोर्ट भी निगेटिव पाई गई है। अभी तक सीएमओ और महिला चिकित्सक को आईसोलेेशन में रखा गया था। जिले के नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना सैंपल लिए जाने का सिलसिला जारी है। बुधवार को जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ.मनीष बिष्ट के नेतृत्व में एसएसबी की पंचम वाहिनी परिसर में शिविर लगाकर 82 जवानों और अधिकारियों के सैंपल लिए गए। सभी जवानों और अधिकारियों की रिपोर्ट निगेटिव पाई गई है। चिकित्सा टीम में डॉ.मनीष बिष्ट के अलावा कमल बुंगला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

फोटो 06 सीपीटी 02 पी।
ट्रूनेट मशीन से दोबारा कोविड जांच शुरू
लोहाघाट (चंपावत)। उप जिला अस्पताल में ट्रूनेट किट मिलने के बाद दोबारा कोविड जांच शुरू हो गई है। पांच दिनों में हुई जांच में तीन लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। उप अस्पताल के लैब तकनीशियन दिनेश ओली ने बताया कि पांच दिन के भीतर हुए ट्रूनेट जांच में तीन लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जिन्हें आइसोलेट कर दिया गया है। ओली ने बताया कि बीच में ट्रूनेट जांच किट समाप्त होने के चलते कुछ दिन ट्रूनेट मशीन से जांच नहीं हो पाई थी। अब प्रतिदिन करीब छह लोगों की कोविड जांच ट्रूनेट मशीन के जरिये की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

पिथौरागढ़ में मिले कोरोना के दो नये मामले
पिथौरागढ़। सीमांत जिले में बुधवार को कोरोना के दो नए मामले सामने आए हैं। अब जिले में कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या 134 हो गई है। सीएमओ डॉ.एचसी पंत ने बताया कि आठों विकासखंडों में सैंपलिंग बढ़ाई जा रही है। इसके अलावा लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। पिथौरागढ़ में कोरोना संक्रमण से अब तक 47 लोगों की मौत हो चुकी है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed