फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Took stock of the preparations for the construction of broad-gauge line DRM

ब्राडगेज रेल लाइन निर्माण की तैयारी का डीआरएम ने लिया जायजा

Sun, 08 May 2016 10:21 PM IST
ब्यूराे/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूराे/अमर उजाला, चंपावत Updated Sun, 08 May 2016 10:21 PM IST
विज्ञापन
Took stock of the preparations for the construction of broad-gauge line DRM
ब्राडगेज रेल लाइन निर्माण की तैयारी का डीआरएम ने लिया जायजा - फोटो : अमर उजाला

 पूर्वोत्तर रेलवे ने पीलीभीत-टनकपुर रेलवे लाइन को ब्राडगेज करने के कार्य की तैयारी पूरी कर ली है। सोमवार को यहां आ रहे पूर्वोत्तर रेलवे (गोरखपुर मंडल) के महाप्रबंधक राजुल मिश्रा के दौरे से पहले रविवार को डीआरएम निखिल पांडेय ने इंजीनियरों की टीम के साथ स्टेशन परिसर का जायजा लिया।

विज्ञापन


कहा कि 15 मई से टनकपुर को बड़ी रेल लाइन सेवा से जोड़ने का कार्य युद्धस्तर पर शुरू होगा। फिलहाल 30 दिसंबर 2016 तक बड़ी लाइन बिछाने का काम पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। करीब 62 किमी लाइन को मीटर गेज से ब्राडगेज किया जाना है।
विज्ञापन


डीआरएम ने रेलवे स्टेशन में पहले टिकट काउंटर का निरीक्षण किया। इसके बाद स्टेशन के विस्तारीकरण के प्रस्तावित कार्य स्थलों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्टेशन के प्रस्तावित नक्शे का अवलोकन कर जानकारी ली। डिप्टी चीफ इंजीनियर (निर्माण) राजीव अग्रवाल ने बताया कि पीलीभीत-टनकपुर के बीच के अन्य स्टेशनों के विस्तारीकरण का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। टनकपुर रेलवे स्टेशन के निर्माण का नक्शा भी फाइनल हो चुका है। 15 मई से यहां भी निर्माण कार्य तेजी से शुरू कर दिया जाएगा। निरीक्षण टीम में इज्जत नगर मंडल के तमाम इंजीनियर शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टेशन में गंदगी पर बिफरे डीआरएम
निरीक्षण के दौरान रेलवे स्टेशन परिसर में बिखरी गंदगी पर इज्जत नगर मंडल के डीआरएम निखिल पांडेय ने कड़ी नाराजगी जताई। डीआरएम के नाराजगी जताते ही अधिकारियों में खलबली मच गई। आनन-फानन में सफाई कर्मियों को बुलाकर सफाई कराई गई। डीआरएम ने स्टेशन अधीक्षक केडी कापड़ी को सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के साथ ही स्टेशन परिसर की नियमित सफाई कराने की हिदायत भी दी। 

रेलवे ने नहीं माना जिला प्रशासन का आग्रह
मां पूर्णागिरि मेले के चलते जिला प्रशासन ने पत्र भेजकर रेलवे विभाग से मेला अवधि समाप्त होने के बाद रेल सेवा बंद करने का आग्रह किया था, लेकिन रेलवे विभाग नहीं माना है। रेलवे का सफर वाहनों के सफर से सस्ता होने के कारण पूर्णागिरि मेले में ज्यादातर श्रद्धालु रेल से आते-जाते हैं। स्थानीय लोगों के आग्रह पर जिलाधिकारी दीपेंद्र चौधरी ने रेलवे को पत्र भेजकर मेले तक रेल सेवा बहाल रखने का आग्रह किया था।

 
आज टनकपुर आएंगे रेलवे महाप्रबंधक मिश्रा
पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर मंडल के महाप्रबंधक राजुल मिश्रा सोमवार को पीलीभीत से टनकपुर के बीच रेल ट्रैक का निरीक्षण करने आ रहे हैं। स्टेशन अधीक्षक केडी कापड़ी ने बताया कि महाप्रबंधक मिश्रा 9 मई को दोपहर साढ़े तीन बजे टनकपुर पहुंचेंगे। टनकपुर स्टेशन अंतिम रेल हैड होने से यहां स्टेशन का बड़े स्तर पर डेवलपमेंट होना है।



रोजाना छह से सात हजार यात्री कर रहे हैं ट्रेनों में सफर
टनकपुर-पीलीभीत के बीच इन दिनों रोजाना छह से सात हजार यात्री ट्रेन से आवाजाही कर रहे हैं। रेल सेवा बंद होने से यात्रियों का यह दबाव टैक्सी वाहनों पर पड़ेगा। स्टेशन अधीक्षक केडी कापड़ी ने बताया कि पूर्णागिरि मेले के चलते इन दिनों ट्रेनों में यात्रियों का खासा दबाव है। मेला अवधि में जहां छह से सात हजार यात्री हर दिन आवाजाही कर रहे हैं, वहीं गैर मेला अवधि में टनकपुर-पीलीभीत के बीच औसतन एक हजार यात्री ट्रेनों से सफर करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed