{"_id":"59d274ff4f1c1bf3538b5763","slug":"today-the-custom-of-the-mountain-mountain-was-defeated","type":"story","status":"publish","title_hn":"कां हराई आज मेरो पहाड़ क रीति रिवाज...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कां हराई आज मेरो पहाड़ क रीति रिवाज...
अमर उजाला ब्यूरो, लोहाघाट (चंपावत)।
Updated Mon, 02 Oct 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
दशहरा महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का जलवा बिखेरते पिथौरागढ़ के कलाकार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ श्री राम सेवा सांस्कृतिक रामलीला कमेटी की पहल पर तीन दिवसीय दशहरा महोत्सव शुरू हो गया है। महोत्सव की पहली सांस्कृतिक संध्या में पिथौरागढ़ से आई भीमराम एंड पार्टी के छोलिया नृतकों और जन जागृति सामाजिक समिति के कलाकारों ने धूम मचाई। उन्होंने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों को देर रात तक बांधे रखा।
रविवार की देर सायं रामलीला मैदान में मुख्य अतिथि विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने दशहरा महोत्सव का शुभारंभ किया। विधायक ने कहा कि उनकी सबसे पहली प्राथमिकता नगर में पेयजल की समस्या का समाधान करना है। इस समस्या का समाधान जल्द ही कोलीढेक झील निर्माण के बाद हो जाएगा। कमेटी के अध्यक्ष जीवन सिंह मेहता की अध्यक्षता और नरेश राय के संचालन में रामलीला कमेटी ने विधायक फर्त्याल को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। शुभारंभ के मौके पर पिथौरागढ़ से आये भीमराम एंड पार्टी के छोलिया नर्तकों ने अपनी प्रस्तुति देकर दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी। जन जागृति सांस्कृतिक समिति के दल नायक प्रहलाद सिंह महरा के नेतृत्व में आए कलाकारों ने देवी भगवती देण है जाए, तेर दरबार आयुं... वंदना गीत से कार्यक्रमों की शुरुआत की। गायक मेहरा द्वारा प्रस्तुत ओ हिमा जाग कां छ तेरो जलेबी को डाब अकेली कला खांछी जरा हालदे म्यर खाप..., छिल बिलाट तेरो भगुली..., कां हराई आज मेरो पहाड़ क रीति रिवाज... आदि गीत और प्रस्तुत कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरी।
हास्य कलाकार मंगल सिंह चौहान ने अपनी प्रस्तुति से दर्शकों को लोटपोट कर दिया। स्थानीय कलाकार शुभम द्वारा अरे द्वारपालो कन्हैया से कह दो गीत पर प्रस्तुत नृत्य को दर्शकों ने खूब सराहा। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि जिपं सदस्य सुषमा फर्त्याल, प्रहलाद सिंह मेहता, सतीश पांडेय, भाजयुमो के जिलाध्यक्ष मोहित पाठक, गिरधर सिंह आदि मौजूद थे।