फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Today is inaugration of Poornagiri Dham fair

पूर्णागिरि धाम में उमड़ा आस्था सैलाब, मेले का उद्घाटन आज

Fri, 22 Mar 2019 10:58 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो टनकपुर (चंपावत)।
अमर उजाला ब्यूरो टनकपुर (चंपावत)। Published by: बृजमोहन बृजमोहन Updated Fri, 22 Mar 2019 10:58 PM IST
विज्ञापन
Today is inaugration of Poornagiri Dham fair
मां श्री पूर्णागिरि धाम में देवी मां के दर्शन को उमड़ी भक्तों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला

उत्तर भारत के सुप्रसिद्ध मां श्री पूर्णागिरि धाम में सरकारी मेला शनिवार से शुरू होगा। मां के दरबार में श्रद्धालु पहुंचने शुरू हो गए हैं। शुक्रवार शाम तक करीब 30 हजार भक्तों ने देवी मां के दर्शन किए। इस बीच, श्रद्धालुओं को अव्यवस्थाओं से जूझना पड़ा। पर्याप्त फोर्स न पहुंचने से सुरक्षा व्यवस्था चुनिंदा पुलिस कर्मियों के कंधों पर टिकी रही।

विज्ञापन


अलबत्ता, मेला कमेटी की ओर से तैनात स्वयंसेवक पुलिस के साथ व्यवस्था बनाने में जुटे रहे। मंदिर समिति अध्यक्ष पं. भुवन चंद्र पांडेय ने बताया कि भक्तों के आने का सिलसिला रात करीब 11 बजे से शुरू हो गया था। तड़के तीन बजे बाद एकाएक भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इससे ठुलीगाड़ में यात्री करीब तीन घंटे तक जाम में फंसे रहे। मेला अधिकारी एएमए भगवत पाटनी ने बताया कि शनिवार सुबह साढ़े दस बजे जिलाधिकारी रणवीर सिंह चौहान ठुलीगाड़ प्रवेश द्वार पर मेले का विधिवत उद्घाटन करेंगे। 
विज्ञापन



मेला ड्यूटी के लिए ये फोर्स पहुंची
पूर्णागिरि मेला ड्यूटी के लिए जिले और बाहरी जिलों से मांगे गए फोर्स में से अब तक 9 उप निरीक्षक, 3 हेड कांस्टेबल, 15 कांस्टेबल और 8 महिला कांस्टेबलों के अलावा एक कंपनी पीएसी, डेढ़ सेक्शन एसडीआरएफ और 2 फायर टेंडर की ही आमद हुई है। कोतवाल चंद्रमोहन सिंह का कहना है कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बाहरी जिलों से फोर्स कम मिल सकता है। लिहाजा, व्यवस्था बनाने को पुलिस कर्मियों के साथ ही मानदेय पर स्वयंसेवकों को भी तैनात किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


खड़ायत ठुलीगाड़ के और तेज भैरव मंदिर के इंचार्ज 
उप निरीक्षक सुरेंद्र सिंह खड़ायत को ठुलीगाड़ थाना और उप निरीक्षक तेज सिंह को भैरव मंदिर थाने का इंचार्ज बनाया गया है, जबकि पूर्व में तैनात ठुलीगाड़ इंचार्ज लक्ष्मण सिंह को मुख्य मंदिर सुरक्षा व्यवस्था का इंचार्ज बनाया गया है। तीनों पुलिस अधिकारियों ने अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया है। 

श्रद्धालुओं की आवक से बढ़ी रौनक 
मां पूर्णागिरि धाम में श्रद्धालुओं की आवाजाही से समूचे क्षेत्र में चहल-पहल बढ़ गई है। पूर्णागिरि धाम के अलावा बूम घाट, शारदा स्नानघाट और पड़ोसी देश नेपाल के सीमांत ब्रह्मदेव और महेेंद्रनगर बाजारों में भी रौनक बढ़ गई है। 

मेला मजिस्ट्रेट ने दर्शन कर व्यवस्थाएं देखीं, निर्देश दिए  
मेला मजिस्ट्रेट एसडीएम दयानंद सरस्वती ने मां पूर्णागिरि धाम के दर्शन कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को व्यवस्थाएं दुरुस्त बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने दुकानदारों को दुकानों में रेट लिस्ट चस्पा करने और पॉलिथीन का प्रयोग न करने की हिदायत दी। इस मौके पर मंदिर समिति अध्यक्ष पं. भुवन चंद्र पांडेय, जिपं के जेई नंदकिशोर आदि मौजूद थे। 

स्टैंड पोस्टों में सुचारुनहीं हुई जलापूर्ति 
मां पूर्णागिरि धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़नी शुरू हो गई है, लेकिन पेयजल की व्यवस्था अब भी दुरुस्त नहीं हो पाई है। शुक्रवार की सुबह दस बजे तक ठुलीगाड़ प्रवेश द्वार क्षेत्र में लगे स्टैंड पोस्टों में जलापूर्ति सुचारु नहीं किए जाने से यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। 

पुलिस ने सवारी ढो रही आठ बाइकों को किया सीज 
भारत-नेपाल के बीच बाइकों में अवैध ढंग से सवारी ढो रहे बाइकर्स पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को कोतवाल चंद्रमोहन सिंह, उप निरीक्षक योगेश दत्त, उप निरीक्षक अंजू यादव ने टनकपुर-बैराज से बाइकों में मनमाना किराया वसूल कर सवारी ढो रहे बाइकर्स पर डंडा चलाते हुए आठ बाइकों को सीज किया है। कोतवाल ने बताया कि बाइकों में सवारी ढोकर मनमाना किराया वसूले जाने की शिकायत के बाद कार्रवाई की गई है।


नेपाल के बाबा सिद्धनाथ मंदिर में मेले का उद्घाटन कल
टनकपुर। मां पूर्णागिरि धाम की यात्रा से जुड़े नेपाल के ब्रह्मदेव स्थित बाबा सिद्धनाथ मंदिर में मेले का उद्घाटन 24 मार्च को होगा। मंदिर कमेटी अध्यक्ष वीर बहादुर खड़का ने बताया कि मेले का उद्घाटन  प्रदेश संख्या सात के पर्यटन राज्यमंत्री प्रकाश रावल की ओर से सुबह दस बजे किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed