{"_id":"afafe6dfb2d3c649045b18ab3371c382","slug":"to-improve-the-system-of-roadways-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज की व्यवस्था में सुधार हो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज की व्यवस्था में सुधार हो
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर
Updated Sat, 17 Oct 2015 10:34 PM IST
विज्ञापन
रोडवेज की बदहाल व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं का शिष्टमंडल शनिवार को आरएम (मंडलीय प्रबंधक) अनूप रावत से मिला। उन्होंने आरएम को सौंपे ज्ञापन में एक माह पहले उठाई गई मांग पर अमल नहीं किए जाने पर रोष जताया और अब भी अमल न होने की दशा में आंदोलन की धमकी दी है।
विज्ञापन
ग्रामीण मंडल अध्यक्ष कमल पंत के नेतृत्व में रोडवेज के आरएम से मिले भाजपाइयों ने कहा कि उनकी पार्टी ने एक माह पहले ज्ञापन सौंपकर टनकपुर रीजन में बस चालकों और स्पेयर पार्ट्स की कमी दूर करने की मांग की थी, लेकिन विभाग ने इस पर कोई कार्रवाई नहीं की। उन्होंने कहा कि निगम में न तो अच्छी हालत की पर्याप्त बसें हैं और न ही स्पेयर पार्ट्स। काम चलाऊ व्यवस्था कर यात्रियों के जीवन से खिलवाड़ किया जा रहा है। शिष्टमंडल में सांसद प्रतिनिधि नरेश सकारी, नारायण बोहरा, नारायण सिंह गैंड़ा, योगेश जोशी, विनोद कुमार, नगर मंडल अध्यक्ष गिरीश वर्मा, जसौद सिंह, भीम रजवार आदि शामिल थे।
विज्ञापन