{"_id":"5f148b0f8ebc3e9ff366d568","slug":"tiddi-in-kumaon-champawat-news-hld3903078135","type":"story","status":"publish","title_hn":"टिड्डियों के अल्मोड़ा व बागेश्वर की ओर मुड़ने का अंदेशा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टिड्डियों के अल्मोड़ा व बागेश्वर की ओर मुड़ने का अंदेशा
विज्ञापन
तल्लादेश में टिड्डी दल से निपटने के लिए कीटनाशक दवा के साथ कृषि विभाग के अधिकारी व किसान।
- फोटो : CHAMPAWAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। किसानों के लिए आफत बना टिड्डी दल अब दूसरे पहाड़ी जिलों की ओर रुख कर रहा है। इसे लेकर जिले के कृषि विभाग ने अल्मोड़ा और बागेश्वर जिलों को अलर्ट कर दिया है। वहीं सीएओ राजेंद्र उप्रेती ने अल्मोड़ा जिले से लगे बारकोट ब्लॉक के बौतड़ी सहित कुछ गांवों के हालात का जायजा लिया। यहां दूसरेे कीट से मक्के की फसल को व्यापक नुकसान हुआ है।
सीएओ उप्रेती ने बताया कि टिड्डी दल का मूवमेंट तल्लादेश से सरयू और पनार घाटी की तरफ होने के संकेत मिल रहे हैं। हो सकता है कि ये टिड्डी दल अल्मोड़ा और बागेश्वर जिले की ओर बढ़े। इसके मद्देजनर दोनों जिलों के कृषि विभाग को अलर्ट कर दिया गया है। बताया गया कि टिड्डियों के कई दल होने की सूचना है। टिड्डी दल के आगे बढ़ने पर बागेश्वर, अल्मोड़ा में सोमेश्वर घाटी क्षेत्र में फसलों को भारी नुकसान का खतरा है। इधर सीएओ उप्रेती के नेतृत्व में बौतड़ी ग्राम पंचायत में खेतों का मुआयना किया। इन खेतों में टिड्डियां तो नहीं थी, लेकिन एक अन्य कीट (फाल आर्मी वर्म) के हमले से मक्के की फसल को व्यापक पैैमाने पर नुकसान हुआ है। किसानों को नुकसान से बचाव की जानकारी दी गई। टीम में कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी हिमांशु जोशी, सहायक कृषि अधिकारी विजय शर्मा आदि शामिल हैं।
तल्लादेश पहुंची कृषि विभाग की टीम
चंपावत। नेपाल से लगे तल्लादेश क्षेत्र के गांवों में टिड्डी दल की दस्तक से कृषि विभाग सक्रिय हो गया है। अमर उजाला ने 19 जुलाई के अंक में तल्लादेश क्षेत्र में टिड्डी दल के पहुंचने की खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। विभाग ने तुरंत इन इलाकों में एक टीम को भेज किसानों को जागरूक किया। सीएओ राजेंद्र उप्रेती ने बताया कि टिड्डी दल तल्लादेश के गांवों तक पहुंचा था। अलबत्ता किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है। रविवार को सहायक कृषि विकास अधिकारी नित्यानंद तिवारी और स्वजल के जेई सुभाष यादव ने किसानों को टिड्डी दल के हमले से फसलों को बचाने के उपायों की जानकारी देकर कीटनाशक दवाएं भी बांटीं। सोराई, भनार, मोस्टा, बकोड़ा, बंडा, लोडियालसेरा आदि गांवों के लिए कीटनाशक दवाओं की 20-20 बोतलें दी गईं।