{"_id":"5daf32f88ebc3e01451c31f7","slug":"three-more-suspected-patients-admitted-tanakpur-news-hld3614086157","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन और संदिग्ध मरीज भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन और संदिग्ध मरीज भर्ती
विज्ञापन
विमला कांडपाल।
- फोटो : TANAKPUR
क्षेत्र में डेंगू जैसे संदिग्ध लक्षणों के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। डेंगू के लक्षण वाले तीन और संदिग्ध मरीज संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती हुए हैं। हालांकि चिकित्सकों ने मरीजों को डेंगू होने की पुष्टि नहीं की है लेकिन मरीजों की संख्या लगातार बढ़ने से लोगों में डेंगू का खौफ बना हुआ है।
मौसमी बीमारी के साथ ही पिछले दो माह से डेंगू के लक्षण वाले मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। डेंगू टेस्ट और उपचार की सुविधा नहीं होने से गंभीर स्थिति में मरीजों को बाहर जाकर उपचार कराना पड़ रहा है। क्षेत्र में अब तक दो सगे भाईयों समेत डेंगू के लक्षण वाले आठ मरीज सामने आ चुके हैं। मंगलवार को संयुक्त चिकित्सालय में तीन और संदिग्ध मरीजों को भर्ती किया गया है।
रोडवेज वर्कशॉप के समीप वार्ड पांच निवासी विमला कांडपाल (42) पत्नी आनंद कांडपाल, नायकगोठ निवासी आनंद सिंह रावत (54) पुत्र देव सिंह रावत और विचई निवासी श्याम बिहारी (48) में डेंगू जैसे लक्षण मिले हैं। चिकित्साधिकारी डॉ. आफताब अंसारी के मुताबिक तीनों मरीजों के प्लेटलेट्स कम हुए हैं। कार्ड टेस्ट में डेंगू जैसे लक्षण हैं लेकिन बगैर एलाइजा टेस्ट के डेंगू की पुष्टि करना संभव नहीं है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि फिलहाल तीनों मरीजों को उपचार के लिए भर्ती किया गया है। उपचार के बाद भी स्वास्थ्य में सुधार नहीं हुआ तो मरीजों को एलाइजा टेस्ट और उपचार के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी रेफर किया जाएगा।

आनंद सिंह रावत।- फोटो : TANAKPUR

श्याम बिहारी।- फोटो : TANAKPUR