{"_id":"5caf7d68bdec22142d5e5c2f","slug":"three-generation-vote-together","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवार की तीन पीढ़ियों ने एक साथ किया मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिवार की तीन पीढ़ियों ने एक साथ किया मतदान
Thu, 11 Apr 2019 11:16 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन
सतीश जोशी ‘सत्तू’ चंपावत।
सतीश जोशी ‘सत्तू’ चंपावत।
Published by: बृजमोहन बृजमोहन
Updated Thu, 11 Apr 2019 11:16 PM IST
विज्ञापन
तीन पीढ़ी एक साथ: अपने भतीजे और पौत्र के साथ साथ वोट करने वाले पंडित हीराबल्लभ पांडेय।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में बृहस्पतिवार सुबह 7 बजे अल्मोड़ा लोकसभा सीट के लिए पहले चरण में शुरू हुए मतदान को लेकर मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। अधिकतर लोग सवेरे ही मतदान केंद्रों में पहुंच गए। खास कर युवाओं और महिला मतदाताओं में मतदान को लेकर काफी उत्साह देखने को मिला।
विज्ञापन
लोकतंत्र के महापर्व में दिव्यांग मतदाताओं ने भी बढ़ चढ़ कर वोटों की आहुति दी। जीआईसी चंपावत में बने मतदान केंद्र में परिवार की तीन पीढ़ियों ने एक साथ मतदान किया। मल्ली मादली निवासी पंडित हीराबल्लभ पांडेय (96) अपने भतीजे पंडित दिनेश चंद्र पांडेय और उनके पुत्र गौरव पांडेय के साथ वोट डालने पहुंचे। तीन पीढ़ियों के मतदाताओं ने एक साथ मतदान किया।
विज्ञापन
पंडित हीराबल्लभ पांडेय ने बताया कि उन्होंने 1952 में हुए पहले लोकसभा चुनाव में मतदान किया था तब से वह लगातार हर प्रकार के चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करते आ रहे हैं।
विज्ञापन
डीएम, एसपी, एडीएम ने एक साथ डाला वोट
चंपावत। जिला मुख्यालय के प्राथमिक विद्यालय कुलेठी मतदान केंद्र में अधिकारियों ने एक साथ वोट डाला। सुबह करीब सवा सात बजे डीएम रणवीर सिंह चौहान, एडीएम टीएस मर्तोलिया, एसपी धीरेंद्र गुंज्याल, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मनोज पांडेय आदि ने एक साथ लाइन में लग कर वोट डाला। इसके अलावा जिला जज प्रेम सिंह खिमाल ने अपनी धर्मपत्नी के साथ प्राथमिक विद्यालय चंपावत में लाइन में लग कर वोट डाला।
गलत साबित हुआ मौसम का पूर्वानुमान
चंपावत। पहले चरण में होने वाले मतदान के दिन जहां मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान जारी किया गया था वह मतदान के दिन गलत साबित हुआ। सुबह से आसमान साफ रहा। जबकि दोपहर बाद आसमान में कुछ बादल दिखाई दिए।