{"_id":"625471557fc422405e25cf59","slug":"three-died-champawat-news-hld459176094","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीप खाई में गिरी, दो महिलाओं सहित तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीप खाई में गिरी, दो महिलाओं सहित तीन की मौत
विज्ञापन
खेतखोला वाहन दुर्घटना के बाद खाई से घायलों को बाहर निकालते स्थानीय ग्रामीण।
- फोटो : CHAMPAWAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत/टनकपुर। टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर अमोड़ी के पास जीप के खाई में गिरने से दो महिलाओं सहित तीन लोगों की मौत हो गई। चालक सहित तीन लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से जख्मी दो लोगों को हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर किया गया है। हादसे के कारणों का पता नहीं चल सका है। हालांकि चालक को झपकी आना भी कारण बताया जा रहा है। सभी यात्री चंपावत जिले के पचनई, खटोली और वैला गांव के थे। डीएम विनीत तोमर ने हादसे की मजिस्ट्रेटी जांच कराए जाने की बात कही है।
जीप चंपावत से खटोली गांव जा रही थी। एनएच पर चंपावत से 28 किलोमीटर दूर अमोड़ी के पास पहुंचने पर सोमवार शाम करीब साढ़े तीन बजे वह 100 फीट खाई में गिर गई। 40 मिनट बाद मौके पर पहुंचकर चल्थी पुलिस चौकी और चंपावत कोतवाली से सीओ अशोक कुमार सिंह, प्रभारी कोतवाल देवनाथ गोस्वामी, चौकी प्रभारी देवेंद्र बिष्ट, निर्मल लटवाल सहित पुलिस बल ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को खाई से निकाला। घायलों को 49 किमी दूर टनकपुर उप जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां चंपावत जिले के तल्ली खटोरी निवासी हीरा राम (29) पुत्र प्रेम राम, मल्ली खटोली की केशवी देवी (60) पत्नी आन सिंह और लड़ाबोरा निवासी दीपा देवी (25) पत्नी सूरज कुमार की मौत हो गई।
जीप चालक सूरज कुमार (23) पुत्र दुर्गा राम, निवासी ग्राम वैला, सूरज कुमार (27) पुत्र जगदीश राम, निवासी ग्राम लड़ाबोरा और जीप स्वामी कैलाश राम (28) पुत्र किशन राम, निवासी पचनई घायल हो गए। घायलों का डॉ. उमर और डॉ. हेमंत शर्मा ने इलाज किया। प्रभारी सीएमएस डॉ. वीके जोशी ने बताया कि गंभीर रूप से जख्मी सूरज कुमार और सूरज कुमान को हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर किया गया है। एसपी देवेंद्र पींचा ने बताया कि दुर्घटना की वजह का पता नहीं चल सका है। जिस जगह हादसा हुआ है, वहां सड़क ठीक भी है और चौड़ी भी है।

वाहन दुर्घटना में जिंदगी की तलाश करता पुलिसकर्मी।- फोटो : CHAMPAWAT

टनकपुर में अपनी ताई के साथ दुर्घटनाग्रस्त जीप में सवार डेढ़ साल का ऋषभ। संवाद न्यूज एजेंसी- फोटो : TANAKPUR

अमोड़ी जीप हादसे में भाभी दीपा देवी की मौत पर बिलखती टनकपुर कस्तूरबा गांधी स्कूल की छात्रा मीना क- फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन