{"_id":"f1156b1e67943fd7736dd8d820aae2d9","slug":"three-days-later-got-gas-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिन बाद बंटे गैस सिलेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिन बाद बंटे गैस सिलेंडर
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
Updated Sat, 21 Nov 2015 10:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक बार फिर रसोई गैस सिलेंडरों का संकट गहरा रहा है। तीन दिन से गैस के लिए परेशान उपभोक्ताओं को शनिवार को राहत मिली। हालांकि, सिलेंडर कम पड़ने से काफी संख्या में लोगों को मायूस लौटना पड़ा।
विज्ञापन
हल्दूचौड़ गैस प्लांट से आपूर्ति में आ रही कमी की मार चंपावत के आम उपभोक्ताओं को झेलनी पड़ रही है। चंपावत में 18 नवंबर के बाद के दो दिनों तक सप्लाई नहीं होने से लोगों को भारी असुविधा हो रही है। गैस का वाहन आते ही शनिवार को लोगों को हुजूम उमड़ पड़ा। सिलेंडर के लिए लंबी लाइनें लगी रही। गैस वितरण केंद्र के प्रभारी एसके वर्मा और प्रकाश मुरारी ने बताया कि शनिवार को 222 गैस सिलेंडरों की आपूर्ति हुई। शहर के अलावा नरियालगांव, सिप्टी, सैंदर्क और गड़कोट के उपभोक्ताओं को राहत मिली।
विज्ञापन
वाहन आया, तो आज भी बटेंगे सिलेंडर
चंपावत गैस वितरण केंद्र का कहना है कि अगर गैस सिलेंडरों का वाहन आया, तो रविवार को अवकाश के बावजूद सिलेंडरों को चंपावत केंद्र में बांटा जाएगा। वहीं, ग्रामीण क्षेत्र के 234 उपभोक्ताओं को भी सिलेंडरों की आपूर्ति की जाएगी। यह आपूर्ति सूखीढांग, श्यामलाताल, धुरा, मथियाबांज, चल्थी, बेलखेत, अमोड़ी आदि में की जाएगी।
विज्ञापन