फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Thousands of liters are being wasted due to breaking of drinking water line

पेयजल लाइन टूटने से हजारों लीटर हो रहा है बर्बाद

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Oct 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Thousands of liters are being wasted due to breaking of drinking water line
लोहाघाट में नर्सरी गधेरे के नीचे पाइप लाइन टूटने से बर्बाद जाता पानी। - फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। नगर में जहां एक ओर पेयजल संकट बना हुआ है, वहीं दूसरी ओर प्रतिदिन हजारों लीटर पानी पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त होने से बर्बाद हो रहा है। क्षतिग्रस्त पेयजल योजना को सही करने के लिए जल संस्थान ने लीकेज बंद नहीं की। इस पर लोगों ने नाराजगी जताई है।
विज्ञापन

नगर के लिए बनी चौड़ी लिफ्ट पेयजल योजना में फोर्ती से पेयजल लाइन आती है। लंबे समय से यह पेयजल लाइन नर्सरी गधेरे के नीचे नदी में टूटी हुई है। इससे प्रतिदिन हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है। लोहाघाट नगर में प्रतिदिन 2160 केएल पानी की जरूरत है, जिसके विपरीत मात्र 720 केएल पानी ही रोज मिल पा रहा है। पानी की कमी का खामियाजा नगर क्षेत्र के लोगों को भुगतना पड़ रहा है। नगर में लोगों को दूसरे या तीसरे दिन पेयजल की आपूर्ति की जा रही है जिसमें मात्र करीब 30 से 40 मिनट ही पानी मिल पाता है।
विज्ञापन

लोग नौलों, हैंडपंपों के अलावा शिवालय मंदिर स्थित स्टैंड पोस्ट, नर्सरी गधेरे, अक्कलधारे से पानी ढोने के लिए मजबूर हैं। लोगों ने जल्द पेयजल लाइन को ठीक न करने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। इधर जल संस्थान के सहायक अभियंता पवन बिष्ट का कहना है कि एनएच की ओर से मोटर मार्ग पर कार्य के दौरान पाइप लाइन में मलबा डालकर उसे क्षतिग्रस्त किया गया था। इसके लिए एनएच को पत्र भेजा है। जल्द ही जल संस्थान और एनएच के अधिकारियों की ओेर से संयुक्त निरीक्षण कर वास्तविक स्थिति का पता कर समस्या का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed