{"_id":"58f4f3174f1c1b3f3b47195c","slug":"this-time-in-the-india-tibet-site-trade-too-late","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत-तिब्बत स्थल व्यापार में इस बार भी देरी के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत-तिब्बत स्थल व्यापार में इस बार भी देरी के आसार
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Mon, 17 Apr 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत-तिब्बत स्थल व्यापार के शुरू होने पर इस बार भी लेट के आसार हैं। धारचूला तहसील प्रशासन अभी तक इस प्रक्रिया को शुरू नहीं कर पाया है। अब मंगलवार को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में व्यापार प्रक्रिया शुरू करने के संबंध में फैसला लिया जाएगा। भारत-तिब्बत के बीच स्थल व्यापार की अवधि वैसे जून से लेकर अक्टूबर तक की है, लेकिन व्यापारियों का पहला जत्था आज तक जून माह में तकलाकोर्ट मंडी नहीं पहुंचा है।
तहसील प्रशासन ने 27 मार्च को जारी एक आदेश में कहा था कि इस बार भारत-तिब्बत व्यापार में भाग लेने के इच्छुक व्यापारियों ने 15 अप्रैल से आवेदनपत्र लिए जाएंगे। इन आवेदनपत्रों की जांच के बाद व्यापार परमिट जारी किए जाएंगे। आदेश में यह भी कहा गया कि 15 मई के बाद किसी भी व्यापारी से आवेदनपत्र नहीं लिया जाएगा।
धारचूला के एसडीएम और नामित ट्रेड अधिकारी आरके पांडे की ओर से जारी आदेश के बाद व्यापारियों को उम्मीद थी कि इस बार परमिट जारी करने की प्रक्रिया समय पर शुरू हो जाएगी और व्यापारी जून प्रथम सप्ताह में तिब्बत की मंडी तकलाकोट रवाना हो जाएंगे। सूत्रों के अनुसार अब तक किसी व्यापारी का आवेदनपत्र जमा नहीं हो पाया है। तहसील प्रशासन ने स्पष्ट किया कि जिला प्रशासन के स्तर से व्यापार के संबंध में अभी तक कोई दिशा निर्देश नहीं मिले है। 18 अप्रैल को होने वाली बैठक में इस पर फैसला होगा।
विज्ञापन
भारत-तिब्बत अंतरराष्ट्रीय स्थल व्यापार की अवधि जून से लेकर अक्तूबर तक होती है। व्यापारी जुलाई से पहले कभी भी तकलाकोट मंडी नहीं जा पाए। इस बार आवेदनपत्र जमा करने और परमिट जारी करने का काम समय पर पूरा हो जाता है तो व्यापारियों का पहला जत्था जून में तकलाकोट को रवाना हो जाएगा।