फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   This slogan is on Children's Day, children are our nation

बाल दिवस पर है ये नारा, बच्चों से है राष्ट्र हमारा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
This slogan is on Children's Day, children are our nation
टनकपुर में बाल दिवस के मौके पर फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते एबीसी अल्मा मैटर स्कूल ? - फोटो : TANAKPUR
चंपावत। बाल दिवस के मौके पर जिले भर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। ग्यालीसेरान में नशा हटाओ जीवन बचाओ के तत्वावधान में गुब्बारा और कुर्सी दौड़ का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों ने बाल दिवस पर है ये नारा, बच्चों से है राष्ट्र हमारा का उद्घोष किया। इस मौके पर सामश्रवा आर्य, शेखर कलखुड़िया, पुष्कर शर्मा, मोहन जोशी, किरन पंत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

एंजिल्स एकेडमी में विकास साह, राजश्री ग्वाल और उमेद सिंह बिष्ट ने दीप प्रज्वलित कर रंगारंग कार्यक्रमों का शुभारंभ किया। इस मौके पर देवेश थ्वाल, बंशीधर थ्वाल, मोहित पांडेय, दीपक देउपा, देवकी नंदन, बबीता गड़कोटी, पूजा सिंह मौजूद रहे। ओकलैंड पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य रमेश चंद्र पांडेय ने पंडित नेहरू के चित्र में माल्यार्पण किया। प्रबंधक लोकेश पांडेय की देखरेख में नर्सरी के छात्रों की कविता पाठ प्रतियोगिता में मिहिका बिष्ट, अंकुर जोशी, अनन्या तड़ागी, फैंसी ड्रेस एलकेजी में नचिकेत भट्ट, अनन्या मेहता, समारा, यूकेजी में सान्वी, ज्योतिरादित्य, संध्या, कक्षा एक में ऐश्वर्य, दिव्या, चंद्राशी क्रमश:पहले तीन स्थान पर रहे। एकल नृत्य कक्षा दो में गीतिका, तीन में सौम्या, चार में श्रेयशी, कक्षा पांच में प्रगति अव्वल रही।
विज्ञापन

जूनियर हाईस्कूल पासम में प्रधानाध्यापक नरेश जोशी के निर्देशन में छात्र-छात्राओं की कुर्सी दौड़, खोखो, कबड्डी, बैडमिंटन प्रतियोगिताएं हुई। यहां दीपक बिष्ट, कृष्ण कुमार चौबे, भूपाल राम, त्रिलोक सिंह, रोहित राम, निकिता, लक्ष्मी, ईशा आदि कार्यक्रम पेश किए। जीआईसी जानकीधार में प्रधानाचार्य नरेश देव ने पंडित नेहरू के जीवन दर्शन की जानकारी दी। राजकीय उच्चतर विद्यालय खर्ककार्की में नगर पालिकाध्यक्ष विजय वर्मा ने स्कूली बच्चों को बैग बांटे। इस मौके पर पूर्व सभासद नरेश जोशी, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सुनील गड़कोटी, राजेशी जोशी, अंकित खर्कवाल, अभिषेक गंगोल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

टनकपुर में बाल दिवस के अवसर पर विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राकेश चंद्र पांडेय ने प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। विद्यालय के प्रबंधक दरबार सिंह करायत, अध्यक्ष डॉ. देवी दत्त जोशी, कोषाध्यक्ष मदन सिंह बोहरा, आचार्य केशर सिंह, पूरन सिंह बोहरा थे। एबीसी अल्मा मैटर स्कूल के प्रधानाचार्या लक्ष्मी तड़ागी, प्रबंधक मदन सिंह महर ने विजेता बच्चों को पुरस्कार बांटे। नंदा कावेंट स्कूल में हुए कार्यक्रम में पूर्व विधायक हेेमेश खर्कवाल, नगर अध्यक्ष अनिल चौधरी पिंकी, कादिर अली, अनिल प्रसाद सिन्हा, देवेंद्र सिंह, सभासद अमित भट्ट थे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी पं. जवाहर लाल नेहरू का जन्मदिन हर्षोल्लास से मनाया।

बनबसा में बाल दिवस केवि -एक में प्राचार्य बीसी जोशी की अगुवाई में कार्यक्रम हुए। केवि-दो में प्राचार्य रंजना बरफाल के नेतृत्व में कार्यक्रम हुए। कार्यक्रम का संचालन श्यामलाल ने किया। जीजीआईसी में प्रधानाचार्य गीता चंद, सरस्वती शिशु मंदिर में प्रधानाचार्य कुंडल सिंह कार्की, शहीद उत्तम चंद सरस्वती विद्यामंदिर में प्रधानाचार्य माधवानंद भट्ट की मौजूदगी में बच्चों ने कार्यक्रम प्रस्तुत किए। शारदा इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य विमल कुमार मिश्र की देखरेख में विभिन्न प्रतियोगिताऐं आयोजित हुई। संचालन मनमोहन गोस्वामी ने किया। मैक्स्टन स्ट्रांग स्कूल में आयोजित बाल मेले का शुभारंभ प्रधान नेगी एवं प्रधानाचार्य डेविड चिरागदीन ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर स्कूल प्रबंधक गिरीश जोशी, अविनाश कुमार आदि मौजूद थे। चूनाभट्टा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। यहां आंगनबाड़ी कार्यकर्ता जानकी चंद, बीएड कॉलेज के निदेशक कैलाश थपलियाल, विमला सजवान, कनिष्ठ ब्लाक प्रमुख मोहन चंद, प्रकाश गोस्वामी, पारस चंद आदि थे।

लोहाघाट में बाल दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करतीं बालिकाएं।

लोहाघाट में बाल दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करतीं बालिकाएं।- फोटो : LOHAGHAT

चंपावत के ग्यालीसेरान में बाल दिवस में सामाजिक नवाचार पर हुई बाल प्रतियोगिता में मौजूद बच्चें।

चंपावत के ग्यालीसेरान में बाल दिवस में सामाजिक नवाचार पर हुई बाल प्रतियोगिता में मौजूद बच्चें।- फोटो : CHAMPAWAT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed