{"_id":"640b6b7dc735db9b60029ffd","slug":"thirty-thousand-devotees-reached-purnagiri-dham-tanakpur-news-c-8-1-77793-2023-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: पूर्णागिरि धाम पहुंचे तीस हजार श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: पूर्णागिरि धाम पहुंचे तीस हजार श्रद्धालु
Fri, 10 Mar 2023 11:10 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Fri, 10 Mar 2023 11:10 PM IST
विज्ञापन
मां पूर्णागिरि देवी के दर्शन के लिए जाते श्रद्धालु। संवाद
पूर्णागिरि धाम (चंपावत)। मेले के दूसरे दिन शुक्रवार को तीस हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने मां पूर्णागिरि देवी के दर्शन किए। दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं को डेढ़ घंटे तक इंतजार करना पड़ा। मंदिर समिति के मुताबिक मेला क्षेत्र में कुछ जगह पेयजल किल्लत को छोड़ शेष व्यवस्थाएं संतोषजनक हैं। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने से मेला क्षेत्र के दुकानदारों के चेहरों पर चमक है।
ठुलीगाड़ सहित कई जगह अस्थायी दुकानों का निर्माण कार्य भी किया जा रहा है। मेला मजिस्ट्रेट सुंदर सिंह और मेला अधिकारी भगवत पाटनी का कहना है कि मेला क्षेत्र में मेला संचालन समिति की ओर से सभी व्यवस्थाएं की गईं हैं। वहीं भैरव मंदिर, ठुलीगाड़ में स्वास्थ्य शिविर शुरू हो गए हैं।
श्रद्धालुओं को महिला समूह उपलब्ध करा रहे प्रसाद
पूर्णागिरि धाम (चंपावत)। पूर्णागिरि मंदिर समिति के लिए होने वाले चुनाव में भले ही महिलाओं को मतदान का अधिकार नहीं मिला है लेकिन अब मेले में महिलाओं की भूमिका बढ़ रही है। उन्हें देवी दरबार में चढ़ाने वाले प्रसाद को बेचने की जिम्मेदारी दी गई है। धाम में तीन समूह (जय कालसन बाबा, नारी शक्ति, जय गुरु गोरखनाथ स्वयं सहायता समूह) इस काम में जुटे हैं।
विज्ञापन
जय कालसन बाबा समूह की लक्ष्मी भट्ट और बसंती देवी ने बताया कि प्रसाद बांटने के लिए मेला संचालन समिति की ओर से समूह को मेला स्थल पर स्टॉल दिया गया है। इसके लिए समूह की ओर से महिलाओं को बाकायदा प्रशिक्षण दिया गया है। हालांकि प्रसाद वितरण की इजाजत वर्ष 2020 में दे दी गई थी लेकिन कोरोना की वजह से शुरुआती दो साल सूने रहे। पिछले साल जरूर कुछ काम हुआ। इस बार पुराने अनुभव और प्रसाद की बड़ी मात्रा की वजह से बेहतर मुनाफे की उम्मीद है।
21 दुकानों से नमूने लिए
पूर्णागिरि धाम (चंपावत)। खाद्य सुरक्षा विभाग ने पूर्णागिरि क्षेत्र में कई दुकानों में खाद्य सामग्री के नमूने लिए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगिता तिवारी ने बताया कि 21 दुकानों से प्रसाद, खाने की सामग्री, शीतल पेय आदि के नमूने लिए गए। दो जगह बासी खाने को फिंकवाया गया।
लापता वृद्ध को परिजनों से मिलाया
पूर्णागिरि धाम (चंपावत)। लखीमपुर जिले के लापता बुजुर्ग श्रद्धालु गेंदा सिंह को पुलिस ने दो घंटे में खोज निकाला। भैरव मंदिर के थानाध्यक्ष हरीश प्रसाद ने बताया कि गेंदा सिंह दर्शन के लिए जाते समय परिजनों से बिछुड़ गए थे। पुलिस टीम ने ध्वनि विस्तारक यंत्र के जरिये सूचना देकर श्रद्धालु को परिजनों तक पहुंचाया।