फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Think together, consider de-addiction

सब मिलकर सब करो विचार, नशामुक्ति का करो विचार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Oct 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
Think together, consider de-addiction
चंपावत के मिरतोला उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम के बाद नि:शुल्क कानूनी साहित? - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। यूनिवर्सल इंटर कालेज में नशामुक्त देवभूमि अभियान की पहल पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। प्रबंधक श्याम सिंह कार्की की अध्यक्षता और प्रधानाचार्य कांता कुमार भट्ट व कहकशा खान के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में नेहा मौनी, दीप्ति कलौनी व चेतन रावत आदि बीएड प्रशिक्षुओं ने सब मिलकर सब करो विचार, नशामुक्ति का करो विचार, मां बाप की यही है इच्छा, बच्चा पाए अच्छी शिक्षा आदि स्लोगनों पर प्रेरक नाटिकाएं प्रस्तुत की।
विज्ञापन

इस मौके पर पुलिस क्षेत्राधिकारी ध्यान सिंह और नशा हटाओ जीवन बचाओ के संयोजक सामश्रवा आर्य ने छात्र-छात्राओं को अपने जन्मदिन व शुभ त्योहारों पर नशा नहीं करने एवं न परोसने के लिए शपथ लेने का आह्वान किया। मुख्य अतिथि सिविल जज सीनियर डिवीजन मोहम्मद याकूब ने राज्य में बढ़ती शराब, चरस एवं स्मैक की तस्करी पर चिंता जताई और इनसे निपटने के लिए कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी। इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग के हेम बहुगुणा, हरीश पांडेय, ईश्वरी दत्त जोशी, गोपाल भट्ट, रंजना पांडेय, समीर चौधरी, रमेश गौतम आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन

मिरतोला में एंटी ड्रग क्लब का गठन हुआ
चंपावत। राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मिरतोला में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश के क्रम में पैरा लीगल वॉलंटियर प्रकाश जोशी शूल ने छात्र-छात्राओं को नशे से होने वाले नुकसान की जानकारी देते हुए नशा न करने की शपथ दिलाई। बाद में विद्यालय में एंटी ड्रग क्लब का गठन भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानाध्यापक गिरीश राम टम्टा क्लब के पदेन प्रभारी होंगे। क्लब नशे के खिलाफ छात्रों को जागरूक करेगा। शिक्षक हरीश अधिकारी के संचालन में हुए कार्यक्रम में एनडीपीएस कानून के प्रावधान के अलावा भांग की खेती करने वालों के खिलाफ होने वाली कार्रवाई की जानकारी दी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed