{"_id":"5a0098c44f1c1bf2538bb0f7","slug":"thieves-took-away-50-thousand-along-with-20-tola-gold","type":"story","status":"publish","title_hn":"50 हजार रुपये समेत 20 तोला सोना चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
50 हजार रुपये समेत 20 तोला सोना चोरी
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)।
Updated Mon, 06 Nov 2017 10:45 PM IST
विज्ञापन
लोहाघाट डाकबंगला रोड में ग्राम विकास अधिकारी के घर चोरों द्वारा तोड़ी गई अलमारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरों ने सोमवार को दिनदहाड़े डाक बंगला रोड स्थित वीडीओ, शिक्षिका के घर के ताले तोड़कर 50 हजार रुपये समेत 20 तोला सोने के जेवरात चुरा लिए। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पीड़ित वीडीओ कैलाश चंद्र गड़कोटी ने बताया कि सोमवार सुबह नौ बजे उनकी शिक्षिका पत्नी चंद्रलेखा गड़कोटी प्राथमिक विद्यालय मानाढुंगा में पढ़ाने गई थी। दोनों बच्चे स्कूल गए थे। सुबह साढ़े नौ बजे वह भी विभागीय कार्य से चौमेल गए थे।
अपराह्न तीन बजे उनका बेटा जयप्रकाश स्कूल से घर लौटा तो उसने देखा कि घर के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा था। इसी दौरान वह भी घर पहुंच गए। अंदर जाकर देखा तो अलमारी का लॉक टूटा था। चोर दो जोड़ी पौंछी, गले का एक हार, एक जोड़ी कर्णफूल, गले की चेन, दो नथ, चार अंगूठी, पांच जोड़ी टॉप्स समेत कुल 20 तोला सोना, 50 हजार रुपये ले गए।
इसमें कुछ आभूषण उनकी पत्नी चंद्रलेखा, उनकी सास, बहू के भी थे। जो यहां रखे गए थे। दोनों बच्चों के गुल्लक समेत जेवरात, नकदी गायब थी। गड़कोटी ने बताया कि गुल्लक में करीब 18 हजार रुपये थे। गड़कोटी ने बताया कि उन्होंने फोन नंबर 100 पर उनके घर हुई चोरी की घटना की जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह बृजवाल मौके में पहुंचे। पुलिस देख पड़ोस के लोग घर पर एकत्र हो गए। थानाध्यक्ष का कहना है कि पुलिस ने चोरी की जांच शुरू कर दी है।
पूर्व की घटनाओं को खुलासा तो दूर सुराग तक नहीं मिले
नगर क्षेत्र में अक्तूबर में सुनार, शिक्षक, व्यापारियों के यहां हुई चोरियों का खुलासा करने में पुलिस नाकाम रही है। तीन अक्तूबर की रात चोरों ने रामलीला मैदान के पास सुनार राकेश वर्मा की दुकान के ताले तोड़कर लाखों रुपये के के जेवरात चोरी कर लिए थे। उसके बाद 10 अक्तूबर को पिथौरागढ़ रोड मार्ग में पुराने एसबीआई के पास शिक्षक चंद्रभानु गहतोड़ी के घर से चोरों ने दिनदहाड़े सोने का हार चुरा लिया था।
15 अक्तूबर को दिनदहाड़े नैनीताल बैंक के पास खड़ी व्यापारी जगन्नाथ कलखुड़िया की स्कूटी चुराकर पुलिस को खुली चुनौती दी थी, लेकिन पुलिस इन चोरियों का खुलासा करना तो दूर कोई सुराग भी नहीं लगा पाई है। अलबत्ता शिवालय मंदिर के ताले तोड़कर वहां से नकदी चुराने वाले दो नेपाली किशोरों को पुलिस पकड़ चुकी है।