{"_id":"5ca793d2bdec2214216cd82e","slug":"thieves-stolen-utensils-from-temple","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताले तोड़कर लड़ीधुरा मंदिर से बर्तन चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताले तोड़कर लड़ीधुरा मंदिर से बर्तन चोरी
Fri, 05 Apr 2019 11:13 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन
अमर उजाला ब्यूरो लोहाघाट (चंपावत)।
अमर उजाला ब्यूरो लोहाघाट (चंपावत)।
Published by: बृजमोहन बृजमोहन
Updated Fri, 05 Apr 2019 11:13 PM IST
विज्ञापन
बाराकोट लड़ीधुरा मंदिर के भंडारगृह का चोरों द्वारा काटा गया ताला।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराकोट के लड़ीधुरा मंदिर में ताले तोड़कर चोरों ने बर्तन चुरा लिए। चोरी की जानकारी पुलिस को दी गई है। अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। बाराकोट क्षेत्र में डेढ़ माह में मंदिर में हुई तीसरी चोरी से ग्रामीणों में नाराजगी है। उन्होंने जल्द चोरी का खुलासा करने की मांग की है।
विज्ञापन
बाराकोट के पम्दा गांव के दुर्गेश जोशी शुक्रवार सुबह घूमते हुए लड़ीधुरा मंदिर पहुंचे तो मंदिर के दो कमरों के ताले ब्लेड से कटे हुए मिले, जबकि तीसरे ताले को तोड़ने का प्रयास किया गया था। दुर्गेश ने मंदिर के ताले तोड़ने की सूचना लड़ीधुरा शैक्षिक एवं सांस्कृतिक मंच के अध्यक्ष नगेंद्र कुमार जोशी और अन्य ग्रामीणों को दी। सभी लोग मंदिर में पहुंचे। भीतर जाकर देखने पर सारा सामान बिखरा पड़ा मिला।
विज्ञापन
मंदिर के सामान का मिलान किया गया। बताया कि चोरों ने भंडार कक्ष का ताला तोड़कर दस किलो वजन का पीतल का तौला, पांच किलो वजन का तांबे की परात, पांच किलो वजन का तांबे का कलश चोरी किया है। थानाध्यक्ष मनीष खत्री का कहना है कि मंदिर में चोरी की सूचना मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
डेढ़ माह में बाराकोट के तीन मंदिरों में चोरी
बाराकोट क्षेत्र के मंदिरों में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। डेढ़ माह के भीतर बाराकोट के तीन मंदिरों से चोरी की घटना से लोगों में गुस्सा है। इस साल फरवरी में बाराकोट के काकड़ गांव के शिव मंदिर से कीमती बर्तन चोरी हुए थे। इसके कुछ दिनों बाद छुलापैं के मंदिर से चांदी का छत्र चोरों ने चुराया था। तीनों चोरियों में से एक भी खुलासा नहीं हुआ है। प्रकाश अधिकारी, राजू अधिकारी, हरीश अधिकारी, मनोज वर्मा, मोहन चंद्र जोशी, नारायण दत्त जोशी, नवीन इधिकारी, दीनानाथ जोशी आदि ग्रामीणों ने चोरी का जल्द खुलासा कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की पड़ताल की जा रही है। ग्रामीणों ने क्षेत्र में घूमने वाले संदिग्धों के अलावा बेलगाम बाइकर्स, मनचले, कबाड़ियों, फेरीवाले व्यापारियों, नशेड़ियों पर नजर रखने की भी मांग की।