फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Thieves blew jewelry worth lakhs from the temple

मंदिर से चोरों ने उड़ाए लाखों के गहने

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Nov 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Thieves blew jewelry worth lakhs from the temple
लोहाघाट ब्लाक के चिल्कोट बसान गांव के इसी मंदिर से हुई लाखों रूपये के गहनों, मूर्तियों की चोरी। स? - फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। ग्राम सभा चिल्कोट बसान के धानकेश्वर मंदिर से चोर लाखों के सोने के गहने और मूर्तियां चुरा ले गए। चोरी की घटना से ग्रामीण दहशत में हैं। प्रधान ने पंचेश्वर कोतवाली में तहरीर देकर चोरों का पता लगाने की मांग की है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह जब ग्रामीण मंदिर में गए तो वहां धर्मशाला काताला टूटा पड़ा था। अंदर देखने पर वहां से सोने के जेवरात आदि गायब थे। बसान की प्रधान मनीषा बोहरा के नेतृत्व में ग्रामीणों की ओर से मंदिर में हुई चोरी की तहरीर पंचेश्वर कोतवाली में दी गई। तहरीर में कहा गया है कि गांव के धानकेश्वर मंदिर में चोर धर्मशाला का ताला तोड़कर उसमें रखे करीब दस से 15 लाख कीमत के सोने के गहने, कुंडल, तामपात्र, तांबे की मूर्तियां आदि चोरी कर ले गए। ग्रामीणों ने बताया कि ये सभी गहने, बर्तन आदि श्रद्धालुओं की ओर से मंदिर में चढ़ाए गए थे।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान का कहना है कि मंदिर जंगल में होने के कारण चोरी की घटना के दिन की जानकारी नहीं हो पाई। बृहस्पतिवार को मंदिर जाने पर चोरी की घटना का पता लग पाया। ग्राम प्रधान सहित ग्रामीण मदन मोहन चिल्कोटी, नवीन चंद्र चिल्कोटी, रमेश चिल्कोटी, पंकज चिल्कोटी, रघुवर दत्त चिल्कोटी, गिरीश और प्रकाश चिल्कोटी ने पुलिस से चोरों का जल्द पता लगाने की मांग की। पुलिस ने बताया कि ग्रामीणों की ओर से तहरीर मिलने के बाद मंदिर का मौका मुआयना किया गया। ग्रामीणों से से पूछताछ की है। पुलिस ने बताया कि चोरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed