फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   There will be neither a central workshop nor a modern bus station

न केंद्रीय कार्यशाला बनेगी और न आधुनिक बस स्टेशन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
There will be neither a central workshop nor a modern bus station
परिवहन निगम का टनकपुर स्थित कार्यशाला। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : TANAKPUR
चंपावत(चंद्रशेखर जोशी)। जिले में न तो रोडवेज की केंद्रीय कार्यशाला बनेगी और न आधुनिक बस स्टेशन अस्तित्व में आएगा। तत्कालीन मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की ये घोषणाएं हवाई रहीं और अब इन्हें पूरी तरह विलोपित कर दिया गया है।
विज्ञापन

उत्तराखंड परिवहन निगम के टनकपुर का क्षेत्रीय कार्यालय उत्तर प्रदेश के दौर के 16 कार्यालयों में से एक है। राज्य बनने के बाद भी इसकी तस्वीर नहीं बदल सकी। इस कार्यशाला से संबद्ध तीन डिपो (टनकपुर, लोहाघाट और पिथौरागढ़) के जरिये 175 से अधिक बस सेवाएं पांच हजार से अधिक मुसाफिरों को मंजिल तक पहुंचाती हैं लेकिन न केवल तीनों डिपो पुराने ढर्रे पर चल रहे हैं, बल्कि इनमें रत्तीभर सुधार भी नहीं हुआ है। इससे भी बुरे हाल क्षेत्रीय कार्यशाला के हैं।
विज्ञापन

इस सबको देखते हुए टनकपुर में आधुनिक बस स्टेशन और क्षेत्रीय कार्यशाला को उत्तराखंड रोडवेज की केंद्रीय कार्यशाला में बदलने की जरूरत महसूस की गई। तत्कालीन सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने 18 जुलाई 2017 को केंद्रीय कार्यशाला और 23 अक्तूबर 2019 को कार्यशाला परिसर में आधुनिक बस स्टेशन के निर्माण का एलान किया था। सरकार का कार्यकाल पूरा होने के बावजूद भी इस दिशा में एक कदम आगे नहीं बढ़ा जा सका। उल्टा पिछले साल इन दोनों घोषणाओं को विलोपित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब भी छह दशक पुराने स्टेशन में पार्क हो रही बसें
चंपावत। चंपावत और पिथौरागढ़ जिले का सबसे बड़ा और सबसे पुराना रोडवेज स्टेशन टनकपुर में है। 1960 में बने टनकपुर स्टेशन की क्षमता बेहद कम थी। तब 12 बसों को पार्क करने के अलावा यात्रियों के विश्राम की जगह थी। आबादी और बस बेड़ा बढ़ने से धीरे-धीरे ये स्टेशन जरूरत को पूरा करने में विफल रहा। स्टेशन परिसर के एक किनारे बने पुराने भवन को तोड़ बसों को खड़ा किया गया। जगह की कमी की वजह से बस स्टेशन को शिफ्ट करने की कई बार मांग भी उठती रही। इसे यहां से क्षेत्रीय कार्यशाला परिसर में ले जाने का भी प्रस्ताव रखा गया लेकिन अब ये सारे प्रस्ताव निरस्त हो गए हैं।

उत्तराखंड रोडवेज का टनकपुर में घोषित केंद्रीय कार्यशाला और टनकपुर में आधुनिक बस स्टेशन की घोषणा विलोपित की गई है। इन दोनों घोषणाओं को परिवहन निगम द्वारा दी गई आख्या के आधार पर शासन पिछले साल विलोपित कर चुका है। - विनीत तोमर, डीएम, चंपावत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed