फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   There is no solution to the problem of jam

जाम की समस्या से नहीं मिल रही निजात

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jul 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
There is no solution to the problem of jam
लोहाघाट (चंपावत)। नगर में रोज रोज लगने वाले जाम की समस्या से लोगों को निजात नहीं मिल पा रही है। इस समस्या का निस्तारण करने में पुलिस नाकाम लग रही है। बृहस्पतिवार सुबह से ही पेट्रोल पंप से लेकर पंचेश्वर टैक्सी स्टैंड, डाकबंगला रोड, मीना बाजार तक जाम लगा रहा है। जाम में फंसने से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

जाम लगने से स्टेशन बाजार से लेकर पंचेश्वर टैक्सी स्टैंड तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम खुलवाने में पुलिस के पसीने छूट गए। जैसे तैसे बमुश्किल जाम खुल पाया। लोगों का कहना है कि कई लोग सड़कों के किनारे अपने वाहनों को खड़ा कर देते हैं। इनके खिलाफ न तो पुलिस और न ही यातायात पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई की जाती है। हर समय मालवाहक वाहनों की ओर से सड़क किनारे वाहनों में माल उतारा और चढ़ाया जाता है, जिससे जाम की स्थिति और गहरा जाती है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से जाम की समस्या का स्थायी समाधान की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed