फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   There is no active case of corona in Champawat district

चंपावत जिले में कोरोना का एक भी सक्रिय मामला नहीं

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Feb 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
There is no active case of corona in Champawat district
चंपावत में उच्च न्यायालय की ओर से गठित समिति की बैठक में मौजूद पदाधिकारी। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। जिले में कोविड-19 नियंत्रण के लिए उच्च न्यायालय की ओर से गठित समिति की 14वीं बैठक शनिवार को हुई। एडीएम त्रिलोक सिंह मर्तोलिया ने स्वास्थ्य विभाग के हवाले से बताया कि चंपावत जिले में कोरोना संक्रमण का कोई भी सक्रिय मामला नहीं है। जिले में कोविड-19 के कुल 1797 पॉजिटिव मामले प्रकाश में आए थे।
विज्ञापन

इनमें से नौ लोगों की मौत हुई है। अब कोई कंटेनमेंट जोन सक्रिय नहीं है। जिले में टीकाकरण का कार्य विभिन्न चरणों में चल रहा है। पहली पंक्ति के सभी कार्मिकों को टीके लगाने के बाद जल्द ही बुजुर्गों को टीका लगाया जाएगा। बैठक में समिति की ओर से बताया गया कि आगामी दिनों में होली के लिए बाजारों में अत्यधिक भीड़ हो सकती है, जिससे संक्रमण से बचाव के उपाय सुरक्षित दूरी बनाए रखने में समस्या होगी। समिति ने जिले के सभी प्राथमिक, माध्यमिक, स्नातक, स्नातकोत्तर महाविद्यालयों में कोविड की रोकथाम के सकारात्मक उपायों की भी समीक्षा की। बैठक में बार संघ अध्यक्ष राम सिंह बिष्ट, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव उदय प्रताप सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed