फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   There is a need to take the issue of migration in the marginal areas seriously.

सीमांत क्षेत्रों में पलायन के विषय को गंभीरता से लेने की जरूरत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jun 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
There is a need to take the issue of migration in the marginal areas seriously.
चंपावत। ग्राम विकास और पलायन आयोग के उपाध्यक्ष डॉ. एसएस नेगी जिले के तीन दिनी भ्रमण पर शुक्रवार को जिला मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने सर्किट हाउस में जिलास्तरीय अधिकारियों के साथ जिले में पलायन की स्थिति और पलायन रोकने के लिए विभिन्न विभागों की ओर से कराए जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों से योजनाओं को बेहतर बनाने के लिए सुझाव भी मांगे। अधिकारियों को स्वरोजगार से संबंधित कृषि, पशुपालन, उद्यान, पर्यटन, डेरी एवं मत्स्य पालन क्षेत्र में गुणवत्तायुक्त प्रशिक्षण देकर अधिकतम लोगों को जोड़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने सीमांत क्षेत्रों में पलायन के विषय को गंभीरता से लेने और उसके निस्तारण की कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में परियोजना निदेशक हेमंती गुंज्याल, डीडीओ संतोष कुमार पंत, सहायक परियोजना निदेशक विमी जोशी, सीईओ आरसी पुरोहित, सीवीओ डॉ. बीएस जंगपांगी, जिला पर्यटन विकास अधिकारी लता बिष्ट आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed