{"_id":"1d56b190af701fc5597ab3c7a3495dff","slug":"theft-and-disturbances-in-four-meters-confirmed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार और मीटरों में गड़बड़ी कर बिजली चोरी की पुष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार और मीटरों में गड़बड़ी कर बिजली चोरी की पुष्टि
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर
Updated Wed, 24 Feb 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली चोरी पकड़ने के लिए सील किए गए 34 में से चार और मीटरों की जांच में छेड़छाड़ कर बिजली चोरी की पुष्टि हुई है, जिसके बाद विभाग ने इन उपभोक्ताओं के खिलाफ जुर्माना डालने के साथ ही एफआईआर दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। इधर, मीटरों की जांच को बाहर से टीम आने से बिजली चोरों में खलबली मची है।
विज्ञापन
उत्तराखंड ऊर्जा निगम ने वाईएमपीएल एजेंसी को मीटरों की जांच के लिए भेजा है, जो पिछले कई दिनों से मीटरों में गड़बड़ी पाए जाने पर इन्हें सील कर जांच के लिए विद्युत परीक्षण खंड पिथौरागढ़ भेज रही है। बता दें कि जांच टीम अब तक टनकपुर-बनबसा क्षेत्र में छापा मारकर 34 मीटरों को सील कर जांच के लिए भेज चुकी है, जिनमें से 14 मीटरों में छेड़छाड़ कर बिजली चोरी की पुष्टि पर संबंधित उपभोक्ताओं पर पांच लाख से अधिक जुर्माना डाला गया है।
विज्ञापन
सोमवार को भी जांच टीम ने टनकपुर-बनबसा क्षेत्र से 20 मीटरों को सील कर जांच के लिए पिथौरागढ़ भेजा था, जिनमें से चार और मीटरों में छेड़छाड़ कर बिजली चोरी किए जाने की पुष्टि हुई है। मीटरों के परीक्षण के लिए पिथौरागढ़ गए उप खंड अधिकारी बीएम भट्ट ने बताया कि जिन चार और मीटरों में गड़बड़ी पाई गई उन उपभोक्ताओं पर जुर्माना डालने के साथ ही एफआईआर दर्ज कराने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन