फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   The waiver will benefit thousands of farmers

कर्ज माफी का हजारों किसानों को लाभ मिलेगा

Sun, 01 Jan 2017 10:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत Updated Sun, 01 Jan 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
 चंपावत जिले के 4678 किसानों को इसका लाभ होगा। चूंकि नोटबंदी के बाद से चंपावत जिले में ज्यादातर किसान कर्ज की अदायगी नहीं कर पा रहे थे। पुराने नोटों की वजह से उन्हें बेवजह ब्याज का नुकसान झेलना पड़ रहा था।
विज्ञापन


सहकारिता विभाग के मुताबिक चंपावत जिले की 23 साधन सहकारी समितियों के 4678 किसानों ने पिथौरागढ़ जिला सहकारी बैंक की विभिन्न शाखाओं से 30.41 करोड़ रुपए कर्ज लिया था। 500, 1000 के पुराने नोटों के बंद होने से फसली कर्ज लेने वाले किसान कर्ज की किस्त नहीं दे पा रहे थे।
विज्ञापन


बैंक अधिकारियों का कहना है कि कर्ज की वसूली पिछले साल के नवंबर के सापेक्ष इस बार 194.83 लाख रुपए कम हुई है। 3041.43 लाख रुपए के कर्ज के सापेक्ष अक्तूबर तक 227.17 लाख रुपए की वसूली हुई थी। नवंबर में महज 61.6 लाख रुपए वसूल हुए थे। भारतीय रिजर्व बैंक के निर्देशों के चलते जिला सहकारी बैंकों को पुराने नोटों को स्वीकारने की इजाजत नहीं थी। इस मनाही का खामियाजा न केवल सहकारी बैंक, बल्कि किसानों को भी भुगतना पड़ा। अलबत्ता किसानों का कहना है कि अब प्रधानमंत्री द्वारा 60 दिनों तक ब्याज माफी के एलान से उन्हें थोड़ी राहत जरूर मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed