{"_id":"60fdae8d8ebc3e583534dcaf","slug":"the-voice-raised-to-connect-kayal-village-with-the-road-sent-a-memorandum-champawat-news-hld4323869194","type":"story","status":"publish","title_hn":"कायल गांव को सड़क से जो़ड़ने की उठी आवाज, ज्ञापन भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कायल गांव को सड़क से जो़ड़ने की उठी आवाज, ज्ञापन भेजा
विज्ञापन
लोहाघाट के नेपाल सीमा से लगे कायल गांव को सड़क से जोड़ने की मांग को लेकर एडीएम के माध्यम से मुख्यम?
- फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। नेपाल सीमा से लगे लोहाघाट ब्लॉक के कायल गांव को सड़क से जोड़ने की मांग मुखर होने लगी है। ये ग्रामीण अब भी सात किलोमीटर पैदल चलने के बाद सड़क तक पहुंचते हैं। ग्रामीणों ने डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर 15 दिन के भीतर सड़क निर्माण के लिए ठोस कार्रवाई करने की मांग की। मांग पूरी न होने पर आमरण अनशन की चेतावनी दी गई है। ग्रामीण पहले भी रोड नहीं, तो वोट नहीं का ऐलान कर चुके हैं।
सामाजिक कार्यकर्ता कमल सिंह बिष्ट के नेतृत्व में डुंगराबोरा से कायल गांव के लिए सड़क बनाने की मांग को लेकर भेजे ज्ञापन में कहा गया है कि उत्तराखंड राज्य बनने के 21 वर्ष बाद भी नेपाल सीमा से लगे कायल गांव में एक अदद सड़क तक नहीं बनी है। कहा गया है कि सड़क के बगैर विकास तो दूर, पलायन को रोक पाना भी मुमकिन नहीं है। यहां के बुजुर्ग, बीमार और अन्य लोगों को सात किमी खड़ी चढ़ाई पार करते हुए डुंगराबोरा तक जाने को मजबूर हैं। इससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने सड़क की मांग को लेकर 15 दिन के भीतर कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने पर डीएम कार्यालय में आमरण अनशन करने की चेतावनी दी है।
विधायक निधि से नेकिया गांव को मिलेगी सड़क, कटिंग शुरू
चंपावत। चंपावत ब्लॉक के नेकिया गांव के लोगों को पैदल नहीं चलना होगा। इस गांव के लिए सड़क की कटिंग का काम शुरू हो गया है। विधायक कैलाश गहतोड़ी ने कुछ समय पहले विधायक निधि से सड़क को मंजूरी दी थी और अब शनिवार से यह काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन
क्षेत्र पंचायत सदस्य दीपा जोशी ने बताया कि दो सप्ताह के भीतर सड़क की कटिंग का काम पूरा हो जाएगा। ग्रामीणों ने कहा कि सड़क कटने से क्षेत्र के लोगों को पैदल चलने से निजात मिलेगी। साथ ही विकास कार्य में तेजी आएगी। इसे लेकर नागरिकों ने विधायक का आभार जताया है। रोड कटिंग के मौके पर जौल के ग्राम प्रधान दीपक राम, कमल किशोर, मोहन चंद्र सहित कई लोग मौजूद थे। वहीं जौल के तोक चामा से कल्थर, खकराली से हाईस्कूल तक, सूखीढांग से आमखर्क और खेतला से पातली तक सड़क विधायक निधि से इस साल काटी जा चुकी है।