फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   The villagers raised the slogan of no road, no vote

Champawat News: ग्रामीणों ने किया रोड नहीं तो वोट नहीं का नारा बुलंद

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Dec 2022 11:46 PM IST
विज्ञापन
The villagers raised the slogan of no road, no vote
उप जिला अस्पताल लोहाघाट में अल्ट्रासाउंड कराने के लिए बारी का इंतजार करती महिलाएं। - फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। विकासखंड के नेपाल सीमा से लगे ग्राम पंचायत डुंगरी में ग्रामीणों की खुली बैठक आयोजित की गई जिसमें ग्रामीणों ने विकासखंड से बनाए गए मानाढुंगा से डुंगरी मोटर मार्ग की बदहाली पर गहरी नाराजगी जताई। ग्रामीणों ने मोटर मार्ग की हालत न सुधरने पर आगामी लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करने की चेतावनी दी है। उन्होंने रोड नहीं तो वोट नहीं का नारा दिया है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान रंजना वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पूर्व ग्राम प्रधान महेश जोशी ने कहा कि लोगों की दिक्कतों को देखते हुए वर्ष 2016-17 में विकास खंड लोहाघाट की ओर से करीब छह किलोमीटर मोटर मार्ग का निर्माण कराया गया था। दो वर्ष पूर्व आई भारी आपदा में मोटर मार्ग जगह जगह से क्षतिग्रस्त हो गया है जिससे लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कहा कि मोटर मार्ग को लोनिवि में शामिल करने के लिए कई बार विभागीय अधिकारियों को लिखा गया लेकिन कोई कार्यवाही नहंीं हुई।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वर्ष 2017 में मोटर मार्ग के लिए एक करोड़ तीन लाख रुपये जिला योजना में स्वीकृत हुए थे, उसके बाद यह मामला ठंडे बस्ते में चला गया। गांव के विकास के लिए आने वाले वित्त की धनराशि से छिटपुट मोटर मार्ग में सुधारीकरण कार्य किया गया लेकिन धनाभाव के कारण उक्त मार्ग की दशा नहीं सुधर पा रही है। ग्रामीणों ने सर्व सम्मति से रोड नहीं तो वोट नहीं का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर नंदाबल्लभ पांडेय, पुष्कर सिंह, धन सिंह, सूरज राम, लछिमन, लता वर्मा, मुन्नी वर्मा, माया देवी, मंजू मेहता, चंचला देवी आदि मौजूद रहे। इधर लोनिवि के प्रभारी ईई शिवाकर चौरसिया का कहना है कि मोटर मार्ग को लोनिवि को हस्तांतरित किए जाने का मामला उनके संज्ञान में नहीं है। शासन स्तर से ग्रामीण सड़कों को लेने के निर्देश मिलेंगे तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed