फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   The troops vow to eliminate terrorism

जवानों ने लिया आतंकवाद को खत्म करने का संकल्प

Fri, 20 May 2016 10:32 PM IST
ब्यूराे/अमर उजाला,टनकपुर (चंपावत)।
ब्यूराे/अमर उजाला,टनकपुर (चंपावत)। Updated Fri, 20 May 2016 10:32 PM IST
विज्ञापन
The troops vow to eliminate terrorism
जवानों ने लिया आतंकवाद को खत्म करने का संकल्प - फोटो : अमर उजाला

 एसएसबी की 57वीं वाहिनी की सी कंपनी के बूम कैंप कार्यालय में आतंकवाद विरोधी दिवस पर आतंकवाद को नेस्तनाबूद करने का संकल्प लिया गया। कंपनी प्रभारी इंस्पेक्टर अमरजीत ने जवानों को आतंकवाद को खत्म करने की दिशा में कार्य करने का संकल्प दिलाया।

विज्ञापन


कंपनी मुख्यालय में वाद-विवाद और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस मौके पर सहायक उप निरीक्षक कुंदन सिंह, हेड कांस्टेबल रोशन लाल शर्मा, पप्पू सिंह, खेमराज, अरुण गुप्ता, इंतेयाज, अनिल चौधरी आदि मौजूद थे। उधर, टनकपुर सीमा पर स्थित बीओपी में उप निरीक्षक केशव राम ने जवानों को आतंकवाद को जड़ खत्म करने का संकल्प दिलाया। 
विज्ञापन


बनबसा में आतंकवाद विरोधी दिवस पर एसएसबी 57 वीं वाहिनी ए कंपनी के असिस्टेंट कमांडेंट गौतम सागर ने सभी जवानों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभुता को अक्षुण रखने की शपथ दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाहिनी के कमांडेंट केसी राना द्वारा भेजा संदेश जवानों को पढ़कर सुनाया गया। इस मौके पर इंस्पेक्टर सी मगेश, एसआई पून सुरीन के अलावा एसएसबी जवान मौजूद थे। इस अवसर पर जवानों के लिए आतंकवाद विरोधी दिवस उपलक्ष्य पर वाद-विवाद और भाषण प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। एसएसबी जवान राजेंद्र कुमार यादव ने पहला, ऋचा और पूजा ने दूसरा, हरीश ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed