फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   The ticket money back to old

वृद्धा को किया टिकट का पैसा वापस

Thu, 17 Sep 2015 10:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट Updated Thu, 17 Sep 2015 10:48 PM IST
विज्ञापन

रोडवेज के कंडक्टर को सरकार की योजना को धता बताकर वृद्धा यात्री से टिकट की राशि वसूल करना काफी मंहगा पड़ा। रोडवेज के एजीएम पिथौरागढ़ एके सैनी ने अमर उजाला में प्रकाशित खबर का संज्ञान लेते हुए इस मामले की जांच कर कंडक्टर को दोषी पाया तथा विभाग की ओर से उक्त महिला से लिए टिकट की धनराशि को वापस करने का निर्देश दिया है। साथ ही कंडक्टर को दंड स्वरूप कोई मार्ग न देने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन


मालूम हो कि बलांई गांव की वृद्धा कलावती देवी पुत्री उमेद सिंह पांच सितंबर को रोडवेज के पिथौरागढ़ डिपो की बस (यूके 07-1117) से टनकपुर बस्टिया से लोहाघाट आ रही थी। उन्होंने बस परिचालक को अपना वोटर आईडी कार्ड दिखाया, जिसमें उनकी उम्र 65 वर्ष नौ माह थी, लेकिन परिचालक ने उनसे दुर्व्यवहार कर टिकट की राशि वसूल ली थी। महिला ने इस घटना की रिपोर्ट लोहाघाट रोडवेज स्टेशन में की थी। कलावती देवी का कहना है कि इस प्रकार की वारदातें अन्य वृद्ध नागरिकों से न हों, इसके लिए उन्होंने परिचालक के खिलाफ शिकायत दर्ज की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed