{"_id":"575d95604f1c1b383e11b86c","slug":"the-students-presented-a-cultural-program","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र-छात्राओं ने पेश किए सांस्कृतिक कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र-छात्राओं ने पेश किए सांस्कृतिक कार्यक्रम
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
Updated Sun, 12 Jun 2016 10:31 PM IST
विज्ञापन
छात्र-छात्राओं ने पेश किए सांस्कृतिक कार्यक्रम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिलकश सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच विवेकानंद विद्यामंदिर का वार्षिकोत्सव संपन्न हो गया। मुख्य अतिथि रिटायर्ड प्रधानाचार्य बीडी फुलारा ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं से अपने लक्ष्य के अनुरूप एकनिष्ठ होकर मेहनत करने की नसीहत दी।
विज्ञापन
विद्यालय परिसर में हुए वार्षिकोत्सव में छात्र-छात्राओं ने कुमाऊंनी, गढ़वाली, राजस्थानी और पंजाबी कार्यक्रम पेश किए। कार्यक्रम की शुरुआत ‘जय-जय जननी जय हे शुभकारिणी’ वंदना से हुई। अतिथियों को स्वागत किया। कुमाऊंनी गीत ‘बेड़ू पाको बार मासा, नरान काफल पाको चैत’ और झोड़ा ‘बुरांश को फूल फूल्यो’ की शानदार प्रस्तुति दी। राजस्थानी नृत्य ‘रंगीलो मारो ढोलना’ और ‘खुशियों में उड़े रे गुलाल’ पेश कर वाहवाही बटोरी।
विज्ञापन
इसके अलावा पंजाबी गीत चिते सूट ते पेश किया। छात्राओं ने शारीरिक प्रदर्शन के जरिए योग और मीनार बनाने का नजारा भी पेश किया। नारी शिक्षा, बाल विवाह और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ विषय पर नाटक पेश किया गया। प्रोजेक्टर के जरिए विद्यालय की गतिविधियों की जानकारी दी। प्रधानाचार्य डा.मदनपाल ने वार्षिक प्रतिवेदन पेश किया।
विज्ञापन
धौन जीआईसी के प्रधानाचार्य जगदीश सिंह अधिकारी की अध्यक्षता और आचार्य विक्रम सिंह फर्त्याल के संचालन में हुए कार्यक्रम में प्रबंधक अमरनाथ वर्मा, शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य ईश्वरी दत्त जोशी, हीराबल्लभ उप्रेती और निर्मल चौधरी, डा.बीसी जोशी, डा.डीडी जोशी, डा.एमपी जोशी, लोकमणी पंत और राजेंद्र गहतोड़ी मौजूद थे।