{"_id":"58541c384f1c1bb951649790","slug":"the-road-is-not-fixed-will-boycott-the-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क ठीक नहीं हुई तो चुनाव बहिष्कार करेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क ठीक नहीं हुई तो चुनाव बहिष्कार करेंगे
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)
Updated Fri, 16 Dec 2016 10:24 PM IST
विज्ञापन
बाराकोट बाजार से ब्लाक को जोड़ने वाली बदहाल सड़क।
- फोटो : अमर उजाला
बाराकोट बाजार से विकासखंड कार्यालय तक जाने वाली सड़क की दुर्दशा को लेकर इलाके के लोगों में नाराजगी है। ब्लाक प्रमुख निर्मल माहरा ने जिलाधिकारी को पत्र भेज सड़क की हालत जल्द ठीक न करने पर आंदोलन और आगामी विधानसभा चुनावों के बहिष्कार करने की धमकी दी है। सड़क की बदहाली को लेकर विगत 24 जून को हुई बीडीसी बैठक का सदस्यों द्वारा बहिष्कार भी किया गया था।
ब्लाक प्रमुख का कहना था कि ग्रामीण जन प्रतिनिधियों लंबे समय से सड़क की हालत ठीक करने की मांग को लेकर विभागीय अधिकारियों से मौखिक और लिखित रूप से कई बार पत्राचार कर चुके हैं, लेकिन विभागीय अधिकारियों द्वारा अब तक इस दिशा में कोई कार्यवाही नहीं की गई। जिसके बाद लोनिवि के अधिकारियों ने सदन को सड़क की मरम्मत करने का भरोसा दिलाया था। प्रमुख का कहना था कि उक्त मार्ग की बदहाली के चलते यहां कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, इनमें कई लोग जख्मी और एक जान भी जा चुकी है।
शीघ्र ही सड़क की मरम्मत का काम शुरू न करने पर लोगों ने आंदोलन शुरू करने के साथ आगामी विधानसभा चुनावों का बहिष्कार करने का अल्टीमेटम दिया है। उधर, लोनिवि का कहना है कि रोड की हालत ठीक करने के लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।