फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   The posts of nine teachers including the principal are vacant in GIC Bhingrada

पढ़ने वाले हैं, पढ़ाने वाले नहीं

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
The posts of nine teachers including the principal are vacant in GIC Bhingrada
भिंगराड़ा जीआईसी में शिक्षकों के पदों पर तैनाती की मांग करते ग्रामीण। फोटो: संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। भिंगराड़ा जीआईसी में प्रधानाचार्य सहित नौ शिक्षकों के खाली पद छात्र-छात्राओं और अभिभावकों की दुश्वारी बढ़ा रहे हैं। बृहस्पतिवार को अभिभावकों ने सांकेतिक रूप से भिंगराड़ा में प्रदर्शन कर खाली पदों पर एक पखवाड़े में तैनाती की मांग की। ऐसा नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

अभिभावकों का कहना है कि 360 की छात्र संख्या वाले इस कॉलेज में आसपास के कई गांवों के विद्यार्थी पढ़ते हैं लेकिन लंबे समय से पढ़ाने वाले नहीं हैं। विज्ञान, गणित, अंग्रेजी, गृह विज्ञान के एलटी शिक्षक और रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, संस्कृत के प्रवक्ता सहित कुल नौ पद खाली होने से छात्रों को या तो दूसरी जगह दाखिला लेना पड़ रहा है या कोई दूसरी व्यवस्था करनी पड़ रही है। ग्राम प्रधान गीता भट्ट, कमल भट्ट, सतीश चंद्र, दीपक शर्मा, रमेश चंद्र, खिलानंद, प्रकाश सिंह आदि का कहना है कि कई बार शिक्षकों के पदों को भरने का आग्रह करने के बावजूद कोई नतीजा नहीं निकला। उन्होंने 15 सितंबर तक तैनाती नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

भिंगराड़ा जीआईसी में खाली पदों को भरने के लिए शिक्षा महानिदेशक को पत्र भेजा गया है। उम्मीद है कि जल्द ही इन पदों को भर लिया जाएगा। - आरसी पुरोहित, सीईओ, चंपावत।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed