फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   The people of Uchauligoth remained adamant against mining

उचौलीगोठ में खनन के विरोध पर अड़े ग्रामीण

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Feb 2021 12:26 AM IST
विज्ञापन
The people of Uchauligoth remained adamant against mining
विधायक व एसडीएम के समक्ष खनन का विरोध करते उचौलिगोठ के ग्रामीण। - फोटो : TANAKPUR
टनकपुर (चंपावत)। उचौलीगोठ 28 एकड़ राजस्व क्षेत्र में खनन को लेकर विधायक कैलाश गहतोड़ी और एसडीएम हिमांशु कफल्टिया की ओर से बुलाई गई बैठक में ग्रामीणों ने खनन का कड़ा विरोध किया। उन्होंने दो टूक कहा कि गांव की सुरक्षा को ताक पर रखकर किसी भी सूरत में खनन नहीं होने दिया जाएगा। इस बात पर विधायक ने भी ग्रामीणों का समर्थन करते हुए एसडीएम से खनन न कराने के लिए कहा।
विज्ञापन

रिवर ट्रेनिंग नीति के तहत उचौलीगोठ 28 एकड़ राजस्व क्षेत्र से प्रशासन ने खनन का ठेका आवंटित किया है। जिसे लेकर ग्रामीणों में खासा गुस्सा बना हुआ है। प्रशासन की ओर से खनन शुरू कराने की कोशिश का ग्रामीण शुरू से ही विरोध कर रहे हैं। उनका कहना है कि खनन से गांव के लिए खतरा पैदा होगा। उन्होंने प्रशासन से खनन का आवंटित किया गया ठेका रद्द करने की मांग की और शारदा के कटाव से गांव के लिए पैदा हो रहे खतरे से बचाव के उपाय करने का आग्रह किया। बैठक में गणेश सिंह महर, पुष्कर सिंह, चंदन महर, राजू जोशी, मान महर, दीपक सिंह, पप्पू महर, राजेंद्र सिंह, मोहित सिंह, आनंद महर, महेश सिंह, मनोज गुप्ता मन्नू, राजू रावत आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed