फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   The path of development is fine but the pace should increase

Champawat News: विकास की राह तो ठीक लेकिन रफ्तार बढ़े

Sat, 03 Jun 2023 11:28 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sat, 03 Jun 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
The path of development is fine but the pace should increase
चंपावत। तीन जून 2022 को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रिकार्ड 94 प्रतिशत मत से चंपावत के विधायक बने। इसी के साथ साढ़े आठ सौ साल तक चंद राजाओं की राजधानी रहे चंपावत प्रदेश की सत्ता की धुरी बन गया। एक साल पूरा होने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विधायक के रूप में कामकाज से आम लोग संतुष्ट हैं लेकिन वे विकास की रफ्तार में तेजी चाहते हैं ताकि दूरदराज के क्षेत्रों के साथ लोग लाभान्वित हो सकें। चंपावत के गोरलचौड़ मैदान में हुए मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में आए लोगों ने यह प्रतिक्रिया दी।
विज्ञापन

कोट
गरीब होने के बावजूद बीपीएल क्रमांक नहीं मिल रहा है। 2017 से मेरी वाजिब समस्या का निदान नहीं हुआ है। अब बस मुख्यमंत्री से ही आस है।
पूरन चंद्र, पल्सों।
कोट
गांव में जल जीवन मिशन, चेक डैम सहित कई काम हो रहे हैं। बदलाव नारों में नहीं जमीन में भी दिख रहा है।
बंशीधर बिनवाल, नघान।
कोट
खेती में नई योजनाओं के संचालन से सुविधाएं बढ़ रही है। किसानों को अनुदान में ट्रैक्टर मिल रहे हैं। जंगली जानवरों से समाधान चाहिए।
विमला खर्कवाल, खलकंडिया।
शहर से लगे हमारे क्षेत्र में पहले से ही ठीक ठाक विकास है। धामी सरकार भी ठीक काम कर रही है। मुझे आवास मिला है।
सुनीता देवी, पुनेठी।
कोट
हमारे गांव में काम नहीं, बस घोषणा हुई। हिंगलादेवी-ललुवापानी सड़क, पल्सों राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के उच्चीकरण की घोषणा भी लटकी है।
केशव दत्त जोशी, पल्सों।
कोट
गांव में विकास होगा कहते हैं, लेकिन हुआ कुछ नहीं। इंटर के लिए आठ किमी दूर धौन जाना पड़ता है। टीकाकरण तक की सुविधा नहीं है।
ईश्वरी दत्त भट्ट, बजौन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed