{"_id":"65ba83155b85d7ed6303dd87","slug":"the-owner-of-the-house-keeping-cedar-wood-is-being-interrogated-champawat-news-c-229-1-shld1009-105116-2024-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: देवदार की लकड़ी रखने वाले मकान स्वामी से की जा रही पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: देवदार की लकड़ी रखने वाले मकान स्वामी से की जा रही पूछताछ
Wed, 31 Jan 2024 10:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Wed, 31 Jan 2024 10:57 PM IST
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। नगर के आदर्श कलौनी के भेड़खान मोहल्ले में आठ देवदार वृक्षों को काटने वाले वन तस्करों का पता लगाने में पुलिस, प्रशासन और वन विभाग नाकाम है। बेखौफ होकर दिन दहाड़े देवदार वृक्षों को काटकर उसकी लकड़ी ठिकाने लगाने वाले वन तस्करों तक पहुंचने में पुलिस प्रशासन के पसीने छूट रहे हैं।
शनिवार को लोगों की शिकायत पर प्रशासन, वन विभाग और पुलिस की टीम ने आदर्श कलौनी के भेड़खान मोहल्ले में आठ के देवदार के वृक्ष अवैध रूप से काटे पाए। घटना स्थल के पास बने एक कमरे में देवदार की बल्ली, तख्ते, लकड़ी काटने वाली मशीन और दूसरे कमरे में चिरान के फर्रे और देवदार के 12 गिल्टे भी बरामद किए। राजस्व विभाग ने पेड़ काटने वाले अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ थाने में तहरीर दी थी। लोगों का कहना है कि जिस मकान से अवैध लकड़ी बरामद हुई है उससे सख्ती से पूछताछ करने के बजाय उन्हें बेवजह परेशान किया जा रहा है। थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह कोरंगा ने बताया कि जिस मकान में लकड़ी बरामद हुई है, भवन स्वामी को थाने बुलाकर उससे पूछताछ की जा रही है।
एसपी अजय गणपति का कहना है कि पुलिस ने पेड़ काटने वाले अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर जांच की जा रही है। कुछ माल बरामद हुआ है। डीएफओ आरसी कांडपाल का कहना है कि मामला नगर की नजूल भूमि का है, इस पर राजस्व विभाग का अधिकार है और उसी की ओर से कार्रवाई की जाएगी।